Google Analytics Meta Pixel आर्थिक उन्नति के साथ रोजगार के अवसर बढ़े, मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

आर्थिक उन्नति के साथ रोजगार के अवसर बढ़े, मुख्यमंत्री


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोगों की आय में कैसे वृद्धि हो, इस सोच से हमने काम किया। कोरोना के बावजूद भी हम काम करते रहे। आज खुशी होती है कि हर स्तर के आय में वृद्धि हुई। छत्तीसगढ़ में वो सपना पूरा हुआ।आर्थिक उन्नति के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़े है।

मुख्यमंत्री बघेल बुधवार को बालोद जिले के दौरे के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बालोद जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान तीनों विधानसभा में आम जनता से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बालोद के पत्रकारों से पुराना, गहरा और मित्रवत संबंध, पुराने दुर्ग जिले का हिस्सा होने के कारण भी मैं आपके बहुत करीब हूँ। सबने अपने अनुभव साझा किए। जो दिक़्क़त हुई, उसे भी बताया। लोगों ने बहुत आनंद लिया।



मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम 4 मई से शुरू हुआ। इसका अनुभव शानदार रहा। उन्होंने बताया कि ऐसा मॉडल हमारा मॉडल है जो गांधी जी की सोच पर चलता है। वैश्विक संकट के इस दौर में हमने पूरे देश को राह दिखाई है। एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि जर्जर स्कूलों के लिए 500 करोड़, ग्रामीण औद्योगिक पार्क के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है । बारिश के बाद सड़कों का संधारण और स्कूलों की मरम्मत का काम शुरू होगा।



मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न के जवाब में कहा -जब किसान सुखी दिखते हैं तो गौरव का क्षण, बच्चे अंग्रेजी बोलते हैं तो सुख का क्षण। दुख का क्षण तब आया जब कुसुमकसा के एक किसान ने कहा कि पड़ोसी कृषक को फसल बीमा का लाभ मिला। मुझे नहीं मिला। यह नहीं होना था। इस तरह की शिकायत को तुरंत ठीक करने निर्देश दिए हैं।अवैध शराब बिक्री के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई के निर्देश समीक्षा बैठक में दिए गए हैं।

इस मौके पर पत्रकार संघ ने भवन की मांग की।जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन हेतु प्रक्रिया से नियमानुसार सोसायटी के माध्यम से आवेदन करें।

Read Also  बड़ी राहत: निकायों को 22.6 करोड़ की आपात फंडिंग जारी

नवनिर्मित कला भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद के तहसील चौक पर नवनिर्मित कला केन्द्र का फीता काट कर भवन का शुभांरभ किया। यह भवन 45.93 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है।कलेक्टर ने दी यहां संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी। उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल और स्थानीय विधायक संगीता सिन्हा मौजूद थीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...