बीजापुर। दक्षिण बस्तर क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की जानकारी मिलने पर डीआरजी बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली।
आज सुबह 9:00 बजे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। विस्तृत जानकारी अभियान समाप्त होने के बाद जारी की जाएगी।










