प्रदेश में सरकार बदलने के बाद से लगातार बुलडोज़र की कार्रवाई हो रही है। अतिक्रमण के खिलाफ प्रसाशन और निगम सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। ऐसे में धमतरी जिले में रुद्री रोड पर जनपद पंचायत धमतरी से अंबेडकर चौक तक करीब 3 किमी तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई 6 घंटे तक चली।
इस रास्ते में अवैध कब्जों पर कार्रवाई हुई। यहां 100 से अधिक होर्डिंग्स, ठेले, और बांस जब्त किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने निगम के अधिकारियों से उलझने की कोशिश की लेकिन अफसरों ने पुलिस की मौजूदगी बिना किसी के डर के अतिक्रमण हटाया।
बता दें कि दूर-दूर से लोग यहां गंगरेल बांध देखने आते हैं। जिसके चलते अंबेडकर चौक-रुद्री रोड सबसे अधिक इस्तेमाल होता है। यहां अतिक्रमण कर रहे लोगों ने रोड के चौड़ाई को कम कर दिया है। जिसके चलते हादसे भी होते हैं।
More News:
- 01 से 03 जून 2023 तक कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ में होगा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन, महाकाव्य रामायण के अरण्य-कांड पर होगा आधारित नृत्य नाटिका का विषय
- The Kerala Story को लेकर देशभर में चर्चा का माहोल है। लोग इस फिल्म को लेकर तरह तरह का रिएक्शन दे रहे हैं, कुछ फिल्म की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इसे देश का बटवारा करने वाली फिल्म बता रहे हैं। इन सब के बीच बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद चर्चा का बाजार और भी गर्म हो गया है।
- मुख्यमंत्री 19 सितम्बर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 325 विकास कार्यों का लोकार्पण और 360 करोड़ की सौगात देंगे
- बुलडोजर कार्रवाई से महावीर नगर में अतिक्रमण का हुआ सफाया
- अब अवैध प्लाटिंग की तो खैर नहीं, मामले में दोषी पाए जाने पर छ.ग. पंचायती राज अधिनियम की धारा 40 के तहत होगी कार्रवाई
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.










