Google Analytics Meta Pixel बस्तर के एनर्जी पार्क का हो रहा है कायाकल्प - Ekhabri.com

बस्तर के एनर्जी पार्क का हो रहा है कायाकल्प

टॉय ट्रेन, बागवानी बनेगा लोगों के आकर्षण का केंद्र
क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश ने किया एनर्जी पार्क का निरीक्षण
रायपुर। बस्तर जिले के घाटलोहंगा में स्थित एनर्जी पार्क (बस्तर हॉट) को आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। ऊर्जा का मुख्य द्मोत अक्षय उर्जा से संचालित इस पार्क में ज्ञान-विज्ञान की जानकारी दी जाती है। अब इसे प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां पर ट्राय ट्रेन, हाथी-घोड़ों की कृतियां एवं झूला का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर स्व-सहायता समूहों के लिए रोजगार उपलब्ध करने के इंतजाम भी किए जाएंगे। क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने एनर्जी पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में निर्माण कार्यों का जायजा लिया और सभी कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एनर्जी पार्क को नवीन स्वरूप दिया जा रहा है। जिससे यह पार्क लोगों के आकर्षण का केंद्र बने और यहां से लौटकर पर्यटक इस पार्क की खूबियों के बारे में लोगों को बताए। स्वर्णकार ने कहा कि यहां पर बागवानी का निर्माण किया जाएगा। जिससे पार्क की खूबसूरती और बढ़ जाएगी। स्वर्णकार ने एनर्जी पार्क में बन रहे इलेक्ट्रॉनिक टॉय ट्रेन का ट्रायल भी देखा और संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले पर्यटक इसका लुत्फ उठा सकेंगे।
आमचो बस्तर सेल्फी प्वाइंट बनाया जा रहा
इस पार्क में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए आमचो बस्तर सेल्फी प्वाइंट बनाया जा रहा है, सेल्फी प्वाइंट अलग-अलग स्थानों पर बनाए जायेंगे। यहां पर स्थानीय स्तर पर स्व-सहायता समूहों को रोजगार उपलब्ध कराई जाएगी जो कि बस्तर आर्ट बनाएंगे, बस्तर के व्यंजन परोसेंगे, जिससे उनको रोजगार मिलेगा। एनर्जी पार्क में बच्चों को लुभाने के लिए भी कई प्रकार के इंतजाम किए जा रहे हैं। जिसमें हाथी-घोड़े की कृतियां होगी तो बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले व कई प्रकार की व्यवस्था की जा रही है। पार्क निरीक्षण के दौरान क्रेड़ा के अधीक्षण अभियंता पी.के. जैन, कार्यपालन अभियंता डी.डी. सिदार, जिला प्रभारी बस्तर जी.आर. मरकाम, सहायक अभियंता कमलेश पटेल, अनुपम मिश्रा, अमित जैन, पार्क प्रभारी नीलकंठ नाग उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

RTO अधिकारियों पर सख्ती, मुख्यालय में रहना अनिवार्य, वसूली अभियान तेज

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।परिवहन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश ने विभागीय कामकाज को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में RTO/DTO प्रवर्तन अमला, बस संचालक संघ और वाहन डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

कोटा नगर पंचायत से नगर पालिका बना, सरकार ने जारी अधिसूचना

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

रायपुर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आत्मीय स्वागत, लोकभवन में सम्मान समारोह आयोजित

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन पर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में उनका स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित...

बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में जागरूकता और रेस्क्यू अभियान

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जून 2026।छत्तीसगढ़ में बाल संरक्षण के लिए चला विशेष अभियान, कई बच्चों का रेस्क्यू   महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 जून 2026 तक...

सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश , बदल जाएगी इस राशि वालो की किस्मत

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सूर्य का हर रहस्यों में अपना अलग स्थान है। सूर्य का सनवग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करने के बाद अब वे जल्द ही अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन कर राहु के...