मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल में सत्तारुढ़ भाजपा की सरकार में वापसी दिखाई दे रही है। हालांकि तीन सर्वे ने कांग्रेस को बढ़त दिखाई है तो तीन ने भाजपा- कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला बताया है। एग्जिट पोल अगर परिणाम में बदलते हैं तो प्रदेश के बुंदेलखंड, ग्वालियर-चंबल, महाकौशल, मालवा-निमाड़, विध्य और मध्य भारत में किसे कहां फायदा, कहां नुकसान हुआ और कहां कांटे का मुकाबला रहा इसे समझना जरूरी है। हालांकि, सत्ता किसके हाथ में होगी ये तीन दिसंबर को मतगणना के बाद आने वाले चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा।
एक्सिस माय इंडिया ने भाजपा को 140-162, कांग्रेस को 68-90 और अन्य को तीन सीटें दी हैं। वहीं, सी वोटर ने भाजपा को 88-112, कांग्रेस को 113-137 और अन्य को 2-8 सीट दी हैं। चाणक्या के सर्वे में भाजपा को 151, कांग्रेस को 74 और अन्य को 2-8 सीटें दी हैं। रिपब्लिक मैट्रिज ने 118-130 सीटों पर भाजपा, 97-107 पर कांग्रेस और दो सीटों पर अन्य की जीत का अनुमान लगाया है, जबकि जन की बात ने अपने सर्वे में भाजपा को 100-123, कांग्रेस को 102-125 और पांच सीटें अन्य को दी हैं।
प्रदेश को छह चुनावी क्षेत्रों बुंदेलखंड, ग्वालियर-चंबल, महाकौशल, मालवा-निमाड़, विध्य और मध्य भारत के स्तर पर देखा जाए तो बुंदेलखंड की 26 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। यहां भाजपा को 12 से 14, कांग्रेस को 11 से 13 और अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान जताया है। ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस बढ़त बना रही है। यहां की 34 सीटों में से भाजपा को 13 से 15, कांग्रेस को 18 से 20 और अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान है। महाकौशल की 38 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में काटें की टक्कर है। भाजपा को यहां 17 से 19, कांग्रेस को 19 से 22 और अन्य के खाते में एक सीट जाती दिख रही है। मालवा-निमाड़ की 66 सीटों पर भी कांग्रेस और भाजपा में कड़ा मुकाबला दिख रहा है। यहां भाजपा को 31-33 और कांग्रेस को 32-33 सीटें जा रही हैं। विंध्य क्षेत्र की 30 सीटों पर भी कांग्रेस- भाजपा के बीच मुकाबला है। यहां भाजपा 14 से 16, कांग्रेस 13-15 सीटें जीतती दिख रही है। वहीं, अन्य को एक से दो सीटें मिल सकती है। इसी तरह मध्य भारत की 36 सीटों में से भाजपा को 18-20 और कांग्रेस को 16-18 सीटें मिल सकती हैं।
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम को लेकर मतदान के बाद से ही उत्सुकता बनी हुई। आमजन से लेकर राजनीतिक पंडित भी गुणा-भाग कर रहे हैं। उनकी जिज्ञासा को एग्जिट पोल ने और बढ़ा दी है। एक-दो बार को अपवाद के तौर पर छोड़ दें तो अधिकांश एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक ही परिणाम सामने आया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...