Google Analytics Meta Pixel सुरक्षित गलियारे के जरिये सूमी से नागरिकों की निकासी शुरू - Ekhabri.com

सुरक्षित गलियारे के जरिये सूमी से नागरिकों की निकासी शुरू

रूसी सेना से घिरे पूर्वी शहर सूमी से निकलने के लिए मिले सुरक्षित गलियारे से बड़ी संख्या में नागरिक निकल आए। इन लोगों को बस में बैठकर शहर से बाहर निकलते देखा गया। इस सुरक्षित गलियारे के लिए दोनों देशों के अधिकारियों में सहमति बन गई थी। रूस ने राजधानी कीव समेत पांच शहरों के लिए सुरक्षित गलियारे का प्रस्ताव दिया था जिनमें से दो शहरों का प्रस्ताव यूक्रेन ने ठुकरा दिया। मारीपोल में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए भी 30 बसों का काफिला भेजा गया है। इस बीच यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस का आक्रमण धीमा पड़ने और एक और रूसी मेजर जनरल के मारे जाने का दावा किया है।
लगातार बमबारी और पिछले कई दिनों से बिजली व पानी की आपूर्ति ठप होने से रूस के कई शहरों के नागरिक बहुत कठिनाइयों का सामना कर रहे हैैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि पलायन करने वाले शरणार्थियों की संख्या बीस लाख से ऊपर हो गई है। आधुनिक समय में यह सबसे तेज पलायन माना जा रहा है। सूमी पर रूसी हवाई हमले के कुछ घंटों बाद शहर से पोल्टावा और उसके आगे पश्चिम के लिए निकासी शुरू हुई। स्थानीय यूक्रेनी अधिकारियों ने इस हमले में 21 लोगों की मौत होने का दावा किया है।
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि हमने सूमी से अपने नागरिकों की निकासी शुरू कर दी है। शहर छोड़ने वालों में विदेशी छात्र भी हैैं। सूमी से निकाल कर लोगों को पोल्टावा ले जाया जाएगा वहां से आगे पश्चिम की ओर ले जाया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि हम रूस से अपील करते हैं कि वह युद्धविराम के प्रति प्रतिबद्ध रहे और ऐसी कोई गतिविधि न करे जिससे नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़े या पीड़ितों तक राहत पहुंचाने में व्यवधान आए।
सूमी क्षेत्र के गवर्नर दिमित्रो झिवित्स्की ने एक वीडियो बयान जारी कर बताया कि शहर से नागरिकों का एक जत्था लगभग 1100 बजे (जीएमटी) पर रवाना हुआ। राष्ट्रपति के सलाहकार किरिलो तिमोशेंको ने एक वीडियो क्लिप जारी की जिसमें लोगों को लेकर निकलती बसों को दिखाया गया है। कीव के उपनगरीय इलाके इरपिन से भी लोग सुरक्षित निकले हैैं। ये लोग भी कई दिनों से यहां फंसे हुए थे। इस शहर पर रूसी सैनिकों ने भारी बमबारी की थी।
रूस की इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने कहा कि मास्को ने नागरिकों के सुरक्षित निकलने के लिए पांच यूक्रेनी शहरों सूमी, मारिपोल, चार्निहीव, खार्कीव और राजधानी कीव में मानवीय गलियारे खोले हैैं। हालांकि यूक्रेन ने कीव और खार्कीव के लिए सुरक्षित गलियारों का प्रस्ताव ठुकरा दिया क्योंकि इन गलियारे का इस्तेमाल कर यूक्रेनी नागरिकों के सीधे रूस या बेलारूस पहुंचने की आशंका थी जो इनके लिए कतई सुरक्षित नहीं है। इससे पूर्व मारीपोल से लोगों को निकालने का प्रयास विफल हो चुका है। इसके लिए दोनों पक्ष ने दूसरे पर गोलाबारी जारी रखने आरोप लगाया है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...