Google Analytics Meta Pixel कार में अगर अकेले हैं तो भी पहनना ही होगा मास्क - Ekhabri.com

कार में अगर अकेले हैं तो भी पहनना ही होगा मास्क

देश की राजधानी दिल्‍ली में मास्क नहीं लगाने पर चालान काटने के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि कार में अकेले होने पर भी मास्क पहनना अनिवार्य है। न्यायमूर्ति प्रतिबा एम सिह की पीठ ने कहा कि कई बार जब आप कार में अकेले होने के दौरान भी बाहर से संक्रमित होने का खतरा होता है, इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि व्यक्ति कार में अकेले सफर कर रहा है तो कार सार्वजनिक स्थल नहीं है। कार में अकेले जाते समय भी वायरस से संक्रमित हुआ जा सकता है। इसलिए मास्क लगाना अनिवार्य हैं।

याचिका में दावा किया था कि निजी कार में अकेले होने के बाद भी मास्क न पहने होने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना किया गया। लिहाजा, न केवल चालान की राशि वापस दिलाई जाए, बल्कि मानसिक उत्पीड़न के लिए दस लाख रुपये का मुआवजा भी दिया जाए। पीठ ने इस संबंध में दिल्ली सरकार के फैसले में हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया और याचिकाएं खारिज कर दीं।

पीठ ने सार्वजनिक स्थल की व्याख्या करते हुए कहा कि यह नहीं कहा जा सकता है कि व्यक्ति कार में अकेले सफर कर रहा है तो कार सार्वजनिक स्थल नहीं है। संभव है कि कार में बैठने से पहले वह बाजार, कार्यालय, अस्पताल गया हो। कार को ट्रैफिक सिग्नल पर भी रोककर लोग श्ाीश्ाा नीचे कर सामान खरीदते हैं। इस दौरान मास्क नहीं पहनने पर चालक स्ट्रीट वेंडर को संक्रमित कर सकता है या उससे संक्रमित हो सकता है।

जुर्माना लगाने के अधिकार पर पीठ ने कहा कि अधिकृत व्यक्तियों की परिभाषा समावेशी और व्यापक प्रकृति की है। जिला मजिस्ट्रेट के पास व्यापक अधिकार हैं कि वे किसी अन्य अधिकारियों को चालान जारी करने के लिए नामित कर सकते हैं। अधिकारियों की सूची पर अदालत की राय है कि इसी विस्तृत रूप से व्याख्या की जानी चाहिए न की प्रतिबंधात्मक रूप में। सभी चालान विधिवत अधिकृत अधिकारियों द्वारा किए गए हैं और चालान को रद करने की मांग आधारहीन है।

पीठ ने कहा,  सभी चार याचिकाकर्ता अधिवक्ता हैं और उन्हें सवाल उठाने के बजाय महामारी के नियमों को लागू करने में सहयोगी बनना चाहिए। अधिवक्ताओं को कानूनी प्रशिक्षण मिलता है और उन्हें महामारी जैसी परिस्थितियों में इससे जुड़े नियमों के अनुपालन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। मास्क पहनना अहम का मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...