Google Analytics Meta Pixel सुंदरगढ़ के हर गांव में हाकी है "अन्‍नदाता" - Ekhabri.com

सुंदरगढ़ के हर गांव में हाकी है “अन्‍नदाता”

2018 से लेकर अबतक ओडिशा हाकी विश्वकप की दो बार मेजबानी कर चुका है। पूर्वी भारत के इस राज्य में हाकी जीवन जीने का तरीका है। सुंदरगढ़ हाकी का गढ़ माना जाता है। गरीबी की झंझावातों से जूझ रहे ग्रामीण इलाके के लोग आज भी हाकी को अन्‍नदाता मानते हैं। इस इलाके से आए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व हाकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप, वर्तमान टीम में खेल रहे अमित रोहिदास, नीलम संजीप जेस सहित सैकड़ों ऐसे नाम हैं, जिन्होंने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया। 1995 में दिलीप तिर्की का चयन पहली बार भारतीय टीम में हुआ था, तब से लेकर अबतक इस इलाके ने लजारस बारला, विलियम खालको, पीटर तिर्की, इग्नेस तिर्की, प्रबोध तिर्की जैसे 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए।

 

 

पानपोस हाकी अकादमी के कोच कालू चरण चौधरी ने कहा, “यहां के लोगों के लिए हाकी “अन्‍नदाता” है। हाकी खेलने का मतलब, जीविकोपार्जन की गारंटी होती है।” 1982 जूनियर विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके पीटर तिर्की बताते हैं, “इस इलाके में हाकी का इतिहास 200 साल पुराना है, जब अंग्रेजों ने मिशनरीज स्कूलों में इस खेल को आवश्यक बना दिया था। हमारे दादा, परदादा, पिताजी और फिर हम हाकी खेलते हुए बड़े हुए हैं। हाकी से हमारा पेट भरता है।”

 

 

यह देश का पहला राज्य है, जहां सबसे अधिक 28 एस्ट्रोटर्फ हैं। पूरे देश में लगभग 120 एस्ट्रो टर्फ हैं, जिनमें हरियाणा में 14, मध्य प्रदेश में सात व झारखंड में पांच एस्ट्रो टर्फ हैं। सिर्फ सुंदरगढ़ में ही 23 एस्ट्रोटर्फ हैं। राउरकेला शहर में पांच एस्ट्रोटर्फ हैं। सुंदरगढ़ जिले में 17 प्रखंड हैं और इन सभी प्रखंडों में बालू आधारित एस्ट्रोटर्फ के साथ-साथ ड्रेसिग रूम की सुविधा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...