Google Analytics Meta Pixel बैंडेज में मिले जहरीले कैमिकल के सबूत, नहीं होता आसानी ने नष्ट , कैंसर जैसी घातक बीमारियों की चेतावनी - Ekhabri.com

बैंडेज में मिले जहरीले कैमिकल के सबूत, नहीं होता आसानी ने नष्ट , कैंसर जैसी घातक बीमारियों की चेतावनी

एक ताजा अध्ययन में दावा किया गया है कि बैंड-एड और क्यूराड जैसे जाने-माने ब्रांडों के बैंडेज में जहरीले ‘फॉरेवर कैमिकल’ (ऑर्गेनिक फ्लोरीन) के सबूत मिले हैं। ऑर्गेनिक फ्लोरीन, हानिकारक पर-एंड पॉली-फ्लोरो अल्काइल सब्सटेंस यानी पी.एफ.ए.एस. का एक घटक है, जो पर्यावरण में लंबे समय तक बना रह सकता है और आसानी से नष्ट नहीं होता है। पी.एफ.ए.एस. रसायन बैंडेज खुले घाव पर लगाने से रक्त प्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं। एक बार जब वे सेल्स में शामिल हो जाते हैं तो प्रतिरक्षा प्रणाली, गुर्दे और अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अध्ययन में यह भी कहा गया है कि बैंडेज का खुले घाव पर इस्तेमाल कैंसर का कारण भी बन सकते हैं।

प्रमाणित प्रयोगशाला द्वारा की गई जांच
पर्यावरण और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए काम करने वाले संगठन, ममावेशन और एनवायर्नमेंटल हेल्थ न्यूज द्वारा किए नए अध्ययन में कहा गया है कि शोधकर्ताओं ने 18 अलग-अलग ब्रांड के 40 बैंडेज की जांच की है, जिनमें से 65 फीसदी में यानी 26 में से ऑर्गेनिक फ्लोरीन नामक ‘फॉरेवर केमिकल’ की मौजूदगी पाई गई है। अध्ययन का हवाला देते हुए डाउन टू अर्थ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इन 26 बैंडेज में ऑर्गेनिक फ्लोरीन का स्तर 10 भाग प्रति मिलियन या उससे अधिक पाया गया था।

इसी तरह सांवले रंग की त्वचा वाले लोगों के लिए मार्केटिंग किए जाने वाले 63 फीसदी यानी 16 में से 10 बैंडेज में फ्लोरीन का स्तर दस पी.पी.एम. से ऊपर था। इन बैंडेज की जांच एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन एजेंसी द्वारा प्रमाणित प्रयोगशाला द्वारा की गई। जांच में ऑर्गनिक फ्लोरीन का स्तर 11 से 328 भाग प्रति मिलियन (पी.पी.एम.) के बीच पाया गया है। इस अध्ययन में जिन ब्रांड्स को शामिल किया गया था, उनमें से बैंड-एड, सीवीएस हेल्थ, इक्वेट, राइट ऐड, अमेजन्स सोलिमो, टारगेट और क्यूराड में फ्लोरीन का स्तर 100 भाग प्रति मिलियन से अधिक दर्ज किया गया। वहीं राहत की बात यह रही कि 3एम और ट्रू कलर सहित कुछ अन्य ब्रांड के बैंडेज में कार्बनिक फ्लोरीन और अन्य हानिकारक यौगिकों के पाए जाने के सबूत नहीं मिले हैं।

बैंडेज कैसे पहुंचा सकती है नुकसान
यह अध्ययन अमरीका में किया गया है, लेकिन यह दुनिया भर के उन लाखों लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता पैदा करता है, जो रोजाना बैंडेज का इस्तेमाल करते हैं। यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि इन बैंडेज में पी.एफ.ए.एस. क्यों मौजूद है। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ऑक्यूपेशनल सेफ्टी एंड हेल्थ के पिछले अध्ययनों से पता चला है कि त्वचा के साथ पी.एफ.ए.एस. का संपर्क स्वास्थ्य के लिहाज से उतना ही खतरनाक है, जितना भोजन या पानी के जरिए इनके शरीर में पहुंचने से स्वास्थ्य को खतरा पैदा हो सकता है। ऐसे में खुले जख्मों के सीधे संपर्क में आने के कारण इनकी मौजूदगी कहीं ज्यादा चिंताजनक है। शोधकर्ताओं को डर है कि यह केमिकल खुले घावों के जरिए रक्त प्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

पयार्वरण के लिए घातक
हाल के दशकों में वैज्ञानिकों को इस बात के प्रमाण मिले हैं कि यह पी.एफ.ए.एस. इंसानों और जानवरों के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं। साथ ही वातावरण में इनकी मौजूदगी पर्यावरण के लिहाज से भी नुकसानदेह है। इसको देखते हुए इनमें से कई केमिकल्स को दुनिया भर में प्रतिबंधित कर दिया गया है। बता दें कि इन ‘फॉरएवर केमिकल्स’ से जुड़े खतरों को देखते हुए न्यूजीलैंड सरकार ने कॉस्मेटिक उत्पादों में इनके उपयोग को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। इसके चलते 31 दिसंबर, 2026 से न्यूजीलैंड में कॉस्मेटिक उत्पादों में पी.एफ.ए.एस. को पूरी तरह बैन कर दिया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *