कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडर ग्रेजुएट (सीयूईटी-यूजी) के चौथे चरण के दूसरे दिन अभ्यर्थी बिना पूर्व सूचना के परीक्षा की तिथि बदलने, अंतिम समय में परीक्षा केंद्र बदलने, परीक्षा केंद्र काफी दूर आवंटित होने और पुनर्परीक्षा के विकल्प पर कोई स्पष्टता नहीं होने के कारण बेहद परेशान रहे।इससे पहले बुधवार को तकनीकी खामियों की वजह से 13 केंद्रों पर परीक्षा रद की गई थी जिससे 8,600 से ज्यादा अभ्यर्थी प्रभावित हुए थे। यूजीसी ने घोषणा की थी कि बुधवार को परीक्षा रद होने से प्रभावित अभ्यर्थियों को 25 अगस्त को पुनर्परीक्षा का मौका मिलेगा।
कई ऐसे अभ्यर्थी थे जिन्हें परीक्षा की तिथि 30 अगस्त पुनर्निर्धारित करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन वे यह देखकर आश्चर्यचकित रह गए कि उनकी परीक्षा तिथि गुरुवार (18 अगस्त) कर दी गई थी और उन्हें परीक्षा केंद्र भी उनके विकल्प के स्थान से काफी दूर आवंटित किया गया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि परीक्षा की तिथि में बदलाव के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं भेजी गई थी। इस बारे में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।
एक अभ्यर्थी नेहा सिंघल ने कहा, ‘मेरी सूचना पर्ची में परीक्षा केंद्र के रूप में मेरे विकल्प के शहर का उल्लेख था। लेकिन जब मुझे प्रवेश पत्र मिला तो उसमें 150 किलोमीटर दूर का परीक्षा केंद्र अंकित था। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश सुबह 8.30 बजे बंद हो जाता है। मैैं एनटीए से संपर्क का प्रयास कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिली।” एक अन्य अभ्यर्थी अंजलि मिश्रा ने बताया, ‘बुधवार दोपहर तक मेरे प्रवेश पत्र पर अलग परीक्षा केंद्र दिख रहा था और गुरुवार को उस पर दूसरा परीक्षा केंद्र अंकित था। मुझे इस बात की कोई सूचना नहीं दी गई थी कि अंतिम समय में मेरा परीक्षा केंद्र बदल दिया गया है। मुझे नहीं पता कि मुझे दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा या नहीं।”
निखिल मिश्रा ने कहा कि बुधवार रात तक उनका प्रवेश पत्र उपलब्ध ही नहीं था, गुरुवार सुबह उनका प्रवेश पत्र डाउनलोड हुआ तो पता चला कि परीक्षा तो पहले ही शुरू हो चुकी थी। उनका परीक्षा केंद्र उनके घर से ढाई घंटे की दूरी पर था। हिमांक नस्सा ने बताया कि 14 अगस्त को एक ई-मेल मिली थी जिसमें बताया गया था कि परीक्षा 18 से 25 अगस्त के बीच होगी। 16 अगस्त को वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन दिखा जिसके मुताबिक अभ्यर्थी परीक्षा तिथि 18 अगस्त या पसंद के शहर के लिए 30 अगस्त चुन सकते थे। उन्होंने 30 अगस्त की तिथि चुनी थी और वह स्वीकृत भी हो गई थी। लेकिन गुरुवार सुबह उनके प्रवेश पत्र पर परीक्षा तिथि 18 अगस्त अंकित थी और तब तक परीक्षा शुरू हो चुकी थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...