राफेल नडाल की चोट से उबरने के बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी यादगार नहीं रही और उन्हें यहां वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टूर्नामेंट में बोर्ना कोरिक के हाथों तीन सेट तक चले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। कोरिक ने इस स्पेनिश स्टार को
7-6 (9), 4-6, 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
पुरुषों में रिकार्ड 22 ग्रैंडस्लैम चैंपियनशिप जीतने वाले नडाल छह जुलाई के बाद पहली बार कोर्ट पर उतरे थे। वह यूएस ओपन से पहले तैयारियों के लिए इस टूर्नामेंट में खेल रहे थे। यहां दूसरी वरीयता प्राप्त और विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर के खिलाड़ी 36 वर्षीय नडाल पूरी तरह से फिट नजर आए। यह मैच दो घंटे और 51 मिनट तक चला और इस बीच नडाल को फिटनेस से संबंधित कोई परेशानी नहीं हुई। 152वीं रैैंकिंग के कोरिक का सामना अब स्पेन के रोबर्टो बतिस्ता अगुत से होगा। अगुत ने मार्कोस गिरोन को 6-3, 6-3 से हराया।
मरे को मिली हार
तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता ब्रिटेन के एंडी मरे को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें ब्रिटेन के ही कैमरून नोरी ने
3-6, 6-3, 6-4 से हराया। इसके अलावा टेलर फ्रिट्ज ने विंबलडन के उपविजेता निक किर्गियोस को 6-3, 6-2 से हराया, जबकि 19 वर्षीय बेन श्ोल्टन ने पांचवीं रैंकिंग के खिलाड़ी कैस्पर रूड को उलटफेर का शिकार बनाया।
राडूकानू की अजारेंका पर एकतरफा जीत
यूएस ओपन चैंपियन एम्मा राडुकानु ने वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में विक्टोरिया अजारेंका सीधे सेटों में करारी शिकस्त देकर अपना विजय अभियान जारी रखा। पहले दौर में सेरेना विलियम्स को हराने वाली 19 वर्षीय राडूकानू ने अजारेंका को 6-0, 6-2 से हराकर यूएस ओपन के लिए अपनी पुख्ता तैयारियों का सबूत पेश किया। राडूकानू ने अजारेंका के विरुद्ध पहले 10 गेम जीते। उनका अगला मुकाबला आठवीं वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला से होगा।
हालेप चोट के कारण हटीं
छठी वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट से हट गई हैं। पिछले सप्ताह टोरंटो में खिताब जीतने वाली हालेप के हटने से वेरोनिका कुदेरमेतोवा अगले दौर में पहुंच गईं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...