Google Analytics Meta Pixel कर्नाटक के सभी स्कूलों और प्री कालेजों में राष्ट्रगान गाना अनिवार्य - Ekhabri.com

कर्नाटक के सभी स्कूलों और प्री कालेजों में राष्ट्रगान गाना अनिवार्य

कर्नाटक सरकार ने सभी स्कूलों और विश्वविद्यालय पूर्व के सभी कालेजों में सुबह की प्रार्थना सभा में प्रतिदिन राष्ट्रगान गाना अनिवार्य कर दिया है। अब राज्य में हर दिन स्कूल शुरू होने पर सभी छात्र-छात्राओं को एक साथ अपने अध्यापकों और अन्य स्टाफ के साथ ‘जन गण मन” गाना होगा। कर्नाटक सरकार के 17 अगस्त के आदेश के मुताबिक सभी सरकारी स्कूलों, सहायता प्राप्त स्कूलों, प्राइवेट स्कूलों और विश्वविद्यालय पूर्व के कालेजों पर यह फैसला लागू होगा।
आदेश में कहा गया है कि इस संबंध में सरकारी आदेश जारी होने के बावजूद बेंगलुरु के कुछ प्राइमरी और सेकेंड्री स्कूलों में सुबह की प्रार्थना में राष्ट्रगान नहीं गाया जाता है। सरकार को इस संबंध में शिकायतें मिली हैैं। इस शिकायत के बाद बेंगलुरु के उत्तर और दक्षिण मंडल के जननिर्देश विभाग के उप निदेशकों ने संबंधित स्कूलों का दौरा कर वहां राष्ट्रगान नहीं गाए जाने की पुष्टि की है। आदेश में कर्नाटक शिक्षा अधिनियम की धारा-133(2) के तहत कहा गया है कि सरकार को ऐसे दिशा-निर्देश देने का अधिकार है। आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर स्कूल में सुबह होने वाली प्रार्थना सभा के लिए जगह की कमी है तो राष्ट्रगान कक्षाओं में भी गाया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि विगत 15 अगस्त के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने समूचे राज्य के सभी स्कूलों, कालेजों और दफ्तरों में ठीक 11.30 बजे एक स्वर में राष्ट्रगान गाए जाने का आदेश जारी किया था। ‘जन गण मन” को राष्ट्रगान का आधिकारिक दर्जा पहली बार 24 जनवरी, 1950 को मिला था। भारत के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद ने इसकी घोषणा की थी। बांग्ला में इसे रबींद्रनाथ टैगोर ने लिखा था। भारतीय अनुसंधान के अनुच्छेद 51ए (ए) के तहत सभी भारतीयों को राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देना अनिवार्य है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...