कोर्स पूरा होने के बाद भी डिग्री, मार्कशीट और सर्टिफिकेट देने में देरी करने वाले उच्च शिक्षण संस्थानों को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नाखुशी जताई है। साथ ही इन सभी संस्थानों को यूजीसी रेगुलेशन की याद भी दिलाई है, जिसके तहत कोर्स के पूरा होने के 180 दिन के भीतर ही डिग्री देना जरूरी है। फिलहाल यूजीसी ने ऐसे सभी संस्थानों से छात्रों के हितों को देखते हुए उन्हें तत्काल एक प्रोविजनल डिग्री मुहैया कराने की सलाह दी है।
यूजीसी ने इस दौरान सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को चेताते हुए कहा कि यदि वह डिग्री देने के लिए तय की गई समय सीमा का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यूजीसी ने यह कदम उस समय उठाया है, जब छात्रों की ओर से उन्हें इस संबंध में ढेरों शिकायतें मिल रही हैं। जिसमें संस्थानों ने अलग कोर्सों में छात्रों को दाखिला तो दिया था। जिसकी परीक्षा भी हो गई, लेकिन उन्हें इसकी डिग्री देने में देरी की जा रही है। छात्रों ने यूजीसी को भेजी अपनी शिकायत में कहा है कि डिग्री मिलने में देरी के चलते वह किसी भी दूसरे कोर्स में न तो दाखिला ले पा रहे है न ही नौकरी के लिए कहीं आवेदन कर पा रहे हैं।
फिलहाल यूजीसी ने छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यूजीसी सचिव रजनीश जैन ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और कालेजों के प्राचार्यों को सख्त पत्र लिखा है। जिसमें छात्रों की शिकायतों का भी जिक्र करते हुए कहा कि संस्थानों का यह रवैया ठीक नहीं है। यूजीसी रेगुलेशन के तहत किसी भी कोर्स के पूरा होने के 180 दिन के भीतर डिग्री अवार्ड कर दी जानी चाहिए। यूजीसी का कहना है कि छात्रों की ओर से इस संबंध में मिली सभी श्ािकायतों की वस्तुस्थिति की जानकारी भी ली जा रही है। जरूरी हुआ, तो वह ऐसे संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...