उत्तरकाशी- 50 साल के चौधरी लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं। जिस काम की मजदूरी मिलती है, वो कर लेते हैं। कोई तयशुदा जॉब नहीं है। परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। पहले दो बेटे थे, बड़ा बेटा दीपू मुंबई में ब्रिज कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी करता था। वहां पिछले साल एक हादसा हुआ और उसकी मौत हो गई। चौधरी का छोटा बेटा मनजीत अभी जिंदगी और मौत के बीच उसी टनल में फंसा हुआ है, जहां उसके अलावा 40 और मजदूरों की जिंदगी अटकी हुई है। चौधरी को जैसे ही खबर मिली कि उनका बेटा टनल में फंस गया है, वह भागते-दौड़ते उत्तरकाशी चले आए। पिछले 13 दिन से चौधरी सुबह से शाम रोज टनल का मुहाना देखते हैं, लेकिन देर शाम फिर लौट जाते हैं, इस उम्मीद में कि अगले सूरज के साथ उनका बेटा मनजीत भी बाहर निकलेगा। आज सुबह मेरी मनजीत से हेडफोन लगाकर बात करवाई गई। मैंने पूछा- बेटा कैसे हो, बोला- हम ठीक हैं, अभी सोकर उठे हैं, थोड़ी देर में खाना खाएंगे, जो पाइप से आया है। जो लोग अंदर फंसे हैं आपस में बातचीत करते रहे हैं, ऐसे ही समय बीत रहा है। वो बोला- ‘जल्दी कोशिश करके निकाल लो’ मैंने कहा- ‘कटाई चल रही है, रास्ते में कुछ लोहा आ गया था।’ उधर से जवाब आया कि- ‘हम लोग इधर से कोई खुदाई नहीं कर रहे। कोई छेड़छाड़ नहीं करने को कहा गया है।’चौधरी निराशा से भरी आवाज में कहते हैं, ‘मैं एक बेटा कंस्ट्रक्शन एक्सीडेंट में खो चुका हूं, दूसरा बेटा नहीं खोना चाहता। मेरा सब्र टूट रहा है, सुबह निकलेगा, शाम को निकलेगा, बस थोड़ी देर, अब तक। ये सब सुनकर हैरान हो रहे हैं। समय बढ़ता जा रहा है आज 13 दिन पूरे हो गए हैं।’
गब्बर ने कहा था- टनल का काम रिस्की है
कोटद्वार पौड़ी के रहने वाले जयमल सिंह नेगी के भाई गब्बर सिंह नेगी टनल में फोरमैन का काम करता है। गब्बर भी टनल में फंसा हुआ है। जयमल अपने भाई के टनल हादसे में फंसे जाने की खबर सुनते ही उत्तरकाशी चले आए। जयमल अपने भाई गब्बर के बारे में बात करते हुए भावुक हो जाते हैं, कहते हैं- ‘गब्बर ने मुझे कई बार कहा कि टनल का काम रिस्की है, लेकिन कौन रिस्क नहीं लेता है। मुझे भरोसा है कि गब्बर बाकी 40 मजदूरों के रेस्क्यू में अंदर मदद करेगा और दूसरों की चिंता पहले करेगा। वो सबसे आखिरी में बाहर आएगा।’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...