हजरत निजामुद्दीन से पुरी जा रही उत्कल एक्सप्रेस में जारी दो नन सहित चार महिलाओं को धर्म परिवर्तन के आरोप में ट्रेन से उतार दिया गया। ननों के विरुद्ध कार्रवाई से आक्रोशित केरल कैथलिक बिशप काउंसिल ने प्रधानमंत्री और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की शिकायत की है। केरल के मुख्यमंत्री ने भी गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।
दिल्ली के विकासपुरी में रह रहीं दो नन लीबिया थॉमस और हेमलता दो युवतियों श्वेता व बी. तरंग के साथ उत्कल एक्सप्रेस से ओडिशा के राउरकेला के लिए यात्रा कर रही थीं। ट्रेन ग्वालियर स्टेशन से थोड़ा आगे निकली तो उसी ट्रेन में यात्रा कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ कार्यकर्ताओं की नजर धार्मिक परिधान पहने दो युवतियों पर पड़ी। उनके साथ दो युवतियां सादे वेश में थीं। उन्होंने बातचीत करने का प्रयास किया तो युवतियों ने इन्कार कर दिया। दोनों नन सादे कपड़ों में बैठीं दोनों युवतियों के बारे में भी नहीं बता रही थीं, जिस पर कार्यकर्ताओं को जबरन धर्म परिवर्तन कराने का शक हुआ और उन्होंने हिंदू संगठन के स्थानीय नेता सहित अन्य कार्यकताओं को बुलवाकर राजकीय रेलवे पुलिस को सूचना दे दी।
ट्रेन जैसे ही झांसी पहुंची, जीआरपी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता अजय शंकर तिवारी की शिकायत के आधार पर चारों युवतियों को ट्रेन से उतार लिया और थाने लाकर पूछताछ की। युवतियों और उनके स्वजन से जानकारी मिलने के बाद जीआरपी ने धर्मांतरण जैसे किसी भी मामले से साफ इन्कार करते हुए अगली ट्रेन से युवतियों को जाने दिया।
इसकी जानकारी मिलने पर केरल के कैथलिक बिशप काउंसिल (केसीबीसी) ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ईसाई नन व अन्य दो युवतियों को परेशान करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। केसीबीसी के प्रवक्ता जेकब ने कहा कि हमने राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व अल्पसंख्यक आयोग को भी पत्र लिखा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...