राजधानी के अन्य व घरों मंदिरों में भी जगमगाएंगे दीये
रायपुर। अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी चारों दिशाओं में चल रही है। दूर रह कर भी लोग इस खास पल के साक्षी बनना चाह रहे हैं, इससे राजधानी के लोग और मंदिर भी अछूते नहीं हैं। सोशल मीडिया में इसके लिए जोरशोर से तैयारी लोग कर रहे हैं। इसके अंतर्गत राजधानी के राममंदिर में नौ हजार दीये जला कर प्रकाश फैलाने की तैयारी की गई है। इसकी रौनक राममंदिर में मंगलवार को ही देखने को मिली।
भूमिपूजन के एक दिन पहले मंगलवार को ही राजधानी का राम मंदिर का हर कोना सजा संवना नजर आया है। श्री राम, जय श्री राम, ओम की आकृति में आज से ही दीये को सजाकर तैयार कर लिया गया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रज लाल गोयल ने बताया कि 9 हजार दीये बुधवार के जलाए जाएंगे। इतनी बड़ी संख्या में दिए जलाना और सजाने की तैयारी एक दिन में संभव नहीं है। एक हफ्ते से इसके लिए योजना बनाई जा रही थी। दीये को पानी में भिगोकर तैयार कर लिया गया है। साथ ही इसे आकर्षक आकृती में आज से ही रख भी दिया गया है। कल शाम इसे 6 बजे जलाया जाएगा। इस कार्य के लिए समिति के 40 लोगों को शामिल किया गया है। दीये के अलावा मंदिर को भगवा रंग में बदलने की योजना भी है इसके लिए मंदिर प्रांगण के चारों ओर भगवा ध्वज लहराया गया है। कल दिये जलाने के बाद भगवान का विशेष पूजन और आरती का आयोजन भी है। इसके साथ ही आकाशिय आतिशबाजी भी की जाएगी, जोकि आधे घंटे की होगी। लॉक डाउन के चलते बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जो ट्रस्ट के लोग हैं उन्हें भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ काम करने को कहा गया है।
कोरोना काल में अयोध्या जा कर इस समय का साक्षी बनना अभी किसी के लिए संभव नहीं ऐेसे में अपने शहरों और घरों में रह कर ही लोग दीये जलाकर इस खुशी में शामिल होने की कोशिश किए हैं।
विश्व हिंन्दू परषिद के सहमंत्री घनश्याम चौधरी ने लोगों से अपील की गई है कि राम मंदिर के भूमिपूजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर हिन्दू अपने घरों में दिये जला कर इस दिन को यादगार बनाएं। बजरंग दल के विभागिय संयोजक ऋषि मिश्रा ने बताया कि राजधानी के 108 मंदिरों में पुजारियों के साथ मिलकर शाम के समय मंदिरों में 108 दियों को जलाने का अग्रह किया गया है। कोरोना काल में ऐसे कई क्षेत्र थे जहां लोगों को दीए और ध्वज नहीं उपलब्ध हो रहे थे ऐसे में दल द्वारा भगवा ध्वज और दीये लोगों को बांटे भी गए हैं।
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...