रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी मंशा के अंतर्गत रायपुर जिला प्रशासन और नगर निगम की पहल से राजधानी रायपुर के तेलीबांधा और पंडरी एक्सप्रेसवे के नीचे बच्चों और युवाओं के लिए क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, और बैडमिंटन जैसे इंडोर खेल खेलने हेतु सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया गया है। आसपास की बस्तियों के बच्चे इन खेल स्थलों पर नियमित रूप से क्रिकेट खेलकर आनंदित हो रहे हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में इस मल्टीपरपस गेम जोन का निर्माण किया गया है। यहां संध्या के समय नगर निगम द्वारा दी गई प्रकाश व्यवस्था के कारण बच्चे और युवा शाम के बाद भी खेल का आनंद ले रहे हैं।
नगर निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने खुद मौके पर पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही, उन्होंने अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर को निर्देश दिए हैं कि फाफाडीह और कचना में भी ब्रिज के नीचे इसी तरह के खेल सुविधाओं के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र कार्यवाही की जाए।
रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह और आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार विकसित किए गए इन खेल स्थलों से राजधानी के बच्चों और युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...