मुंबई पुलिस ने नकली नोट बनाने और बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 500 और 200 रुपये के नकली नोट भी बरामद किए हैं। भायखला थाने में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चिमाजी अधव ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग नकली नोटों की डिलीवरी करने के लिए मुंबई आने वाले हैं। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और तीन लोगों को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया।
उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 16 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस दौरान जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने पालघर जिले में एक घर किराए पर लिया था, जहां वे पेंटिंग का काम करते थे। पुलिस ने जब सर्च अभियान चलाया तो नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण जब्त किए। इनमें लैपटॉप, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन और आरबीआई के स्टीकर शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा नकली नोट बनाने के बाद इन्हें बाजार में प्रसारित किया जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमरान बलबाले, यासीन शेख, भीम बडेला और नीरज वेखंडे के रूप में हुई है। ये चारों आरोपी अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि इन आरोपियों ने नकली नोट और कहां-कहां चलाए हैं। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...