विदेशी सट्टे के लिए गुजरात के मेहसाणा में फर्जी आइपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) टी-20 कराने का मामला सामने आया है। मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए रूस से सट्टेबाजों से दांव लगवाया जाता था। पुलिस ने इस संबंध में मास्टरमाइंड समेत गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
मेहसाणा स्पेशल आपरेशंस ग्रुप (एसओजी) के पुलिस निरीक्षक भावेश राठौड़ ने बताया कि आइपीएल जैसे प्रमुख टूर्नामेंट की छाप छोड़ने के लिए मुख्य आरोपित शोएब दावड़ा ने किराये की कृषि भूमि पर एक क्रिकेट मैदान तैयार किया और लगभग 20 खेत मजदूरों और बेरोजगार स्थानीय युवाओं को विभिन्न मौजूदा टीमों की टी-शर्ट पहनकर खेलने के काम पर रखा। एक मैच खेलने के लिए प्रत्येक को 400 रुपये दिए जाते थे।
पुलिस के अनुसार शोएब दाबड़ा के अलावा तीन अन्य आरोपितों की पहचान कोलू मोहम्मद, सादिक दावड़ा और मोहम्मद साकिब के रूप में हुई है। साकिब को छोड़कर अन्य सभी वडनगर तालुका के मोलीपुर गांव के हैं। साकिब मूल रूप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।
रूसी सट्टेबाजों से जुड़े क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट के बारे में एक गुप्त सूचना के आधार पर मेहसाणा एसओजी टीम ने सात जुलाई को मोलीपुर गांव के बाहरी इलाके में हाल ही में तैयार क्रिकेट मैदान पर छापा मारा। पुलिस ने वहां से क्रिकेट किट, फ्लड लाइट, बिजली जनरेटर और मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वीडियो कैमरे, एलईडी टीवी, एक लैपटाप और कुछ रेडियो वाकी-टाकी सेट को अपने कब्जे में लिया।
रूस में पब में काम करता था शोएब, वहीं से सीखा फर्जीवाड़ा
मास्टरमाइंड शोएब बेटिंग के लिए मशहूर रूस के एक पब में काम करता था और हाल ही में अपने पैतृक स्थान मोलीपुर लौटा है। रूस में पब में काम करते हुए उसकी मुलाकात आसिफ मोहम्मद से हुई। उससे ही शोएब को क्रिकेट सट्टेबाजी के बारे में पता चला। आसिफ ने ही उसे इस तरह के फर्जी टूर्नामेंट आयोजित करने की सलाह दी थी। शोएब ने पहले एक कृषि भूमि को किराये पर लिया और इसे क्रिकेट मैदान में बदल दिया।
फ्लड लाइट्स लगवाईं ताकि असली लगे मैच
मैच असली लगे, इसके लिए गिरोह ने मैदान पर फ्लड लाइटें लगवाईं। बेहतर लाइव कवरेज के लिए मैदान पर वीडियो कैमरे लगवाए। यही नहीं, फर्जी टीमों के बाकायदा चेन्नई फाइटर्स, गांधीनगर चैलेंजर्स और पालनपुर स्पोर्ट्स किंग्स आदि नाम भी रखे हुए थे। टूर्नामेंट को ‘सेंचरी हीटर्स 20-20″ के नाम से क्रिकहीरोज मोबाइल एप पर पंजीकृत कराया और दो सप्ताह से इसका लाइव प्रसारण शुरू किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
By User 6 /
February 21, 2026 /
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Reporter 1 /
February 22, 2026 /
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...