Google Analytics Meta Pixel यूक्रेन में नागरिकों को दिया जा रहा सैन्य प्रशिक्षण - Ekhabri.com

यूक्रेन में नागरिकों को दिया जा रहा सैन्य प्रशिक्षण

रूस के बढ़ते हमलों के मद्देनजर अधिकारियों ने राजधानी कीव की सुरक्षा और मजबूत करने का प्रयास शुरू कर दिया है। नागरिकों को सैन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा है कि वह पश्चिम के मित्र देशों से मिले हथियारों की मदद से  देश के दक्षिणी हिस्से को रूस के कब्जे से वापस लेने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के सैन्य बल में  सात लाख जवान हैं। अगर इनमें नेशनल गार्ड, पुलिस, बार्डर गार्ड को जोड़ दें तो यह संख्या 10 लाख है। ये सैनिक रूस के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे।
    मेयर विटाली क्लिचको के हवाले से शहर प्रशासन की तरफ से जारी बयान के अनुसार, ‘सबसे पहले सामुदायिक संगठनों व क्षेत्रीय प्रशासन के कर्मचारियों को सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें प्राथमिक उपचार की भी जानकारी दी जाएगी।”
   प्रशिक्षण कार्यक्रम में हथियार चलाना, दुश्मन के हमलों का जवाब देना, युद्ध क्षेत्र की दवाओं, इंजीनियरिग व विस्फोटकों को नियंत्रित करने के तरीकों आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। अगले चरण में इच्छुक जनसामान्य को भी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यूक्रेन का दावा, मारे जा चुके हैं 37,400 रूसी सैनिक
यूक्रेनी सेना के जनरल स्टाफ ने एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि युद्ध की शुरुआत से अब तक करीब 37,400 रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। यूक्रेंस्‍का प्रवदा की रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध में रूस को 1,645 टैैंक, 3,828 सैन्य वाहन, 247 मल्टीपल लांच राकेट सिस्टम, 383 आर्टिलरी प्रणाली, 109 एयर डिफेंस सिस्टम, 217 विमान, 188 हेलीकाप्टर, 676 यूएवी, 155 क्रूज मिसाइल व 15 जहाज आदि भी गंवाने पड़े हैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, अभाविप का प्रदर्शन 2 जून

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

Tata IPL में RCB की शानदार जीत

By Reporter 5 / May 31, 2026 / 0 Comments
  RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल   अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तापमान में गिरावट के संकेत, प्री मानसून गतिविधियां तेज…अगले दो दिनों में गर्मी से राहत की संभावना

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *