नई दिल्ली। पीआईबी के पत्रकार कल्याण समिति के प्रस्ताव को केन्द्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है. इसके अंतर्गत कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने वाले 39 पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक मदद दी जाएगी।
इसके तहत दिवंगत 39 पत्रकारों के परिजनों को वित्तीय सहायता के तौर पर पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। यह फैसला सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव पत्रकार कल्याण समिति की आज हुई बैठक में लिया गया। देश के सभी राज्यों के पत्रकार इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए पात्र हैं।










