Google Analytics Meta Pixel माइनिंग रोकने गए किसान नेता को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला - Ekhabri.com

माइनिंग रोकने गए किसान नेता को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला

 

पंजाब के मोहाली के थाना हंडेसरा क्षेत्र के गांव बडाना में शामलात की जमीन पर अवैध खनन कर रहे लोगों को रोकने गए किसान नेता की आरोपितों ने ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बडाना गांव निवासी 70 वर्ष गुरचरण सिंह के रूप में हुई है। वह क्षेत्र के किसान नेता थे। पुलिस ने हत्या के आरोपियों जसविंदर सिंह उर्फ काला पुत्र छज्जू सिंह, जसविंदर सिंह उर्फ छिंदा पुत्र वीर सिंह, हरविंदर सिंह उर्फ गग्गू पुत्र कृपाल सिंह सहित तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पांच अन्य फरार हैं।

 

 

थाने के इंस्पेक्टर शिवदीप सिंह बराड़ ने बताया कि गुरचरण सिंह के पुत्र भूपेन्द्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया है कि गांव की शामलात जमीन पर अवैध रूप से माइनिंग हो रही थी। वीरवार रात करीब 11:30 बजे उसके पिता आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। पिता के साथ गांव का महिंदर सिंह भी था। उन्होंने माइनिंग में शामिल ट्रैक्टर ट्राली सवार लोगों से पूछा कि मिट्टी कहां पर ले जा रहे हो। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि यह मिट्टी हरविंदर सिंह गग्गू पुत्र कृपाल सिंह निकलवा रहा है। उसके बाद चालक ने फोनकर मौके पर अपने पांच-सात साथियों को भी बुला लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। अभी नोकझोंक हो ही रही थी कि तभी वहां चार युवक और पहुंच गए। इनमें जसविंदर सिंह उर्फ काला और जसविंदर सिंह उर्फ छिंदा भी थे। वह चालक को हटाकर खुद ड्राइविंग सीट पर बैठ गए और गुरचरण सिंह पर ट्रैक्टर चढ़ा दी। इसके बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि हरजीत सिंह की मदद से वह अपने पिता को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल डेराबस्सी ले गया, जहां चिकित्सकों ने गुरचरण सिंह को मृत घोषित कर दिया।

Read Also  सरोज ने भेजी मुख्यमंत्री को राखी, उपहार में मांगा शराबबंदी

 

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 302, 379 सहित माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपित जसविंदर सिंह उर्फ काला पुत्र छज्जू सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर ट्राली व एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...