रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में विभिन्न विषयों पर रोजगारमूलक प्रशिक्षण देकर उनकी आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में कृषि विज्ञान केन्द्र, महासमुंद द्वारा क्षेत्र के किसानों के लिए पिछले दो दिनों में मधुमक्खी पालन और बटेर पालन पर एक-एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें इन विषयों की तकनीकी जानकारी दी गई।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, महासमुन्द द्वारा बटेर पालन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कल मंगलवार को किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जैव प्रबंधन संस्थान, रायपुर के निदेशक सह कुलपति डाॅ. पी. के. घोष थे। कार्यक्रम के दौरान डाॅ. पी. के. घोष ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि बटेर पालन एक लाभदायक व्यवसाय है, जिसे अपनाकर कृषक अपनी आय में दुगनी वृद्धि कर सकते हैं। डाॅ. घोष ने कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुंद के विभिन्न इकाइयों का भ्रमण किया और केन्द्र द्वारा किसानों के हित में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में पौध रोपण भी किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की कोर्स डायरेक्टर श्रीमति ममता चैधरी (पशुपालन रोग) वरिष्ठ वैज्ञानिक राष्ट्रीय जैविक प्रबंधन संस्थान, रायपुर द्वारा चूजो, ग्रोवर और लेयर्स की भोजन तथा बीमारी प्रबंधन विषय पर कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गई।
कृषि विज्ञान केन्द्र, महासमुन्द द्वारा सोमवार 21 जून को जनजातीय उप योजनांतर्गत मधुमक्खी पालन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जैविक स्टेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर (भा.कृ.अनु.परि.) के संयुक्त संचालक डाॅ. अनिल दीक्षित थे। डाॅ. दीक्षित ने कृषकों को मधुमक्खियों पर कीटनाशकों के उपयोग से होने वाले दुष्प्र्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र, महासमुंद के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ. एस. के. वर्मा ने उद्यानिकी फसलो में परागण के महत्व के बारे में कृषकों को जानकारी दी। कार्यक्रम समन्वयक श्री एस.एम. अली हुमायुँ ने मधुमक्खी पालन, रोग नियंत्रण, मौन गृह के रख रखाव आदि विषय पर उपस्थ्ति कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास ग्राम छिदौली, खण्ड पिथौरा के 28 कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया इस दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा मधुमक्खी पालक कृषकों की समस्याओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, कार्यक्रम समन्वयक एवं कृषक उपस्थित थे।
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...
CG News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि उनकी नजर में यह हार नहीं है,...
रायपुर, 6 मई 2026।छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (CBDA) द्वारा राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (NSI), कानपुर के सहयोग से दुर्ग जिले के ग्राम गोढ़ी स्थित बायोफ्यूल कॉम्प्लेक्स में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम (कवर्धा)...
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
रायपुर, 06 मई 2026।नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले टाटा आईपीएल टी-20 मैचों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य के मुख्य सचिव विकासशील ने...