Google Analytics Meta Pixel सूदखोरों से परेशान किसान ने की आत्महत्या - Ekhabri.com

सूदखोरों से परेशान किसान ने की आत्महत्या

पीलीभीत। सूदखोरों के तगादे से परेशान होकर एक किसान ने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जब ग्रामीणों ने खेत में शव को लहूलुहान पड़ा देखा, तो इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को देख चीख-पुकार करना शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई द्वारा मामले की तहरीर दी गई है। पीलीभीत जिले के कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर में ओम प्रकाश पर कई लोगों का कर्जा था। कर्जदार बार-बार उनसे कर्जा मांग रहे थे, जिससे परेशान होकर ओम प्रकाश (35) ने खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार लिया. जब ग्रामीण अपने खेतों पर जा रहे थे, तब उन्होंने ओमप्रकाश का लहूलुहान अवस्था में शव खेत की चकरोड पर पड़ा देखा। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचकर चीत्कार करने लगे. पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई, घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। मामले की जांच पड़ताल करके मौके पर अवैध तमंचा बरामद हुआ, जिस को पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक की पत्नी ममता ने बताया कि खेत में लगी फसल को आवारा पशु नष्ट कर देते हैं, जिसकी देखभाल करने के लिए ओम प्रकाश रात में खेत पर ही सोते थे। रोज की तरह शुक्रवार रात 8 बजे खेत पर गए थे, सुबह उनका शव मिलने की सूचना मिली। बताया गया कि बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से करीब डेढ़ लाख रुपए का कार्य था एवं पांच प्रतिशत ब्याज पर भी सूदखोरों से पैसा ले रखा था। इसी कारण वह कर्ज दारों से परेशान थे, तभी उन्होंने परेशान होकर खुद को गोली मार ली।. बताया जा रहा है कि मृतक ओमप्रकाश के दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा 16 वर्ष, छोटा 11 वर्ष और बेटी 8 वर्ष की है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *