Google Analytics Meta Pixel न्याय योजनाओं से किसानों को मिल रही ताक़त : मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

न्याय योजनाओं से किसानों को मिल रही ताक़त : मुख्यमंत्री

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों और मजदूरों की जेब में पैसा जाए, यही सरकार का उद्देश्य है। पहले किसानो का क़र्ज़ा बढ़ते जा रहा था। लोग किसानी छोड़ रहे थे। इसे देखते हुए हमने सरकार बनते ही दो घंटे में किसानो का क़र्ज़ा माफ़ किया। खेती किसानी को मजबूत बनाने न्याय योजनाओं की शुरूआत की। श्री बघेल आज बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के ग्राम बेलपान में आयोजित भेंट मुलाकात में ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर गनियारी को नगर पंचायत बनाने, ग्राम संकरीभांटा में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराने के साथ बेलपान मंदिर व मेला स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने सहित कई घोषणाएं की।मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आगे कहा कि किसानों की मेहनत और उनके सहयोग से राज्य में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी में अब तक हमने 100 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी कर ली है। किसानों की संख्या और जमीन का रकबा दोनों में वृृद्धि हुई है। धान का उत्पादन भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने शुरू की गई योजनाओं और किसान हितैषी फैसलों से किसानों को ताक़त मिल रही है, किसानों की ताक़त बढ़ने से खेती लाभदायक हुई है। छत्तीसगढ़ में हमारे अन्नदाता बहुत प्रसन्न हैं, फसल भी बहुत अच्छी हो रही है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को सीधा फायदा मिल रहा है। सरकार द्वारा मोटे अनाज को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कोदो बोने वाले किसानों को भी इनपुट सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बेलपान के नर्मदा कुंड में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। उनके ग्राम बेलपान पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पुष्प गुच्छ, गुलदस्ता और सूत धागा की माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कर ग्रामीणों में भारी उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान संसदीय सचिव और तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Read Also  भीषण सड़क हादसा : एसयूवी ने ट्रैक्टर को पीछे से मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

बेलपान में घोषणाएं
भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने क्षेत्रवासियों को कई विकास कार्याें की सौगात दी। उन्होंने ने ग्राम पंचायत गनियारी को नगर पंचायत बनाने, ग्राम संकरीभांटा में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराने के साथ बेलपान मंदिर व मेला स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तखतपुर का नामकरण पूर्व विधायक तखतपुर स्व. ठाकुर बलराम सिंह के नाम पर और शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय तखतपुर का नामकरण वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर करने की भी घोषणा की।श्री बघेल ने कहा कि तखतपुर नगर के जल संकट को दूर करने जल आवर्धन योजना में तखतपुर को खुड़िया जलाशय से जल आपूर्ति की जायेगी। बेलपान में 50 सीटर प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास का निर्माण किया जायेगा। तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिये भवन निर्माण कराया जायेगा। इसके साथ उन्होंने बीजापुर में प्राथमिक शाला का माध्यमिक स्कूल में उन्नयन, सेदा माध्यमिक स्कूल के हाई स्कूल में उन्नयन, उस्लापुर फ्लाईओवर से सकरी तक सड़क चौड़ीकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलपान हेतु एम्बुलेंस प्रदान करने, ग्राम साल्हेकापा में मीडिल स्कूल व ग्राम निगारबंद, बेलसरा तथा पोंगरिहा में प्राथमिक शाला के लिये भवन निर्माण, ग्राम दर्री के स्टेडियम का उन्नयन व बाउंड्रीवाल निर्माण और ग्राम भरनी में गुरू घासीदास जयंती मेला स्थल पर भवन एवं अहाता निर्माण कराने की भी घोषणा की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

भंडारा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक, अधिकारियों की टीम रवाना

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...