छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कंपनी द्वारा साल 2021-22 की क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिलने से नाराज किसानों ने कलेक्टोरेेट कार्यालय का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकाारी किसानों को भाजपा किसान मोर्चा का भी समर्थन में था। किसानों के समर्थन में सांसद चुन्नीलाल साहू, राजू सिन्हा, प्रदीप चन्द्राकर, प्रेम चन्द्राकर, दिग्विजय साहू और दुबेलाल साहू समेत लगभग दो सौ किसान रैली के रुप में कलेक्टोरेट पहुंचे थे। हालांकि पुलिस बल ने नेताओं और किसानों को गेट पर रोक दिया।
किसानों ने कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर शासन-प्रशासन और बीमा कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में किसानों की मांग सुनने के लिए पहुंचे कृषि उपसंचालक अमित मोहंती को किसानों ने कहा कि किसान जब ऋ ण लेते हैं तब बीमा कंपनी बड़ी ईमानदारी के साथ प्रीमियम की राशि किसानों से वसूल कर लेती है। मगर, जब क्षतिपूर्ति की राशि का भुगतान की बारी आती है तब बीमा कंपनी ध्यान नहीं देती और इसके लिए प्रशासन किसानों को सहायता नहीं करता।
फसल क्षति के एक साल बाद भी बीमा राशि नहीं मिलने को लेकर सवाल किया और भुगतान करने तिथि बताने को कहा। अधिकारियों द्वारा सार्थक जवाब नहीं मिलने पर नेता और किसान गेट पर ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। बाद अधिकारियों ने बीमा कंपनी से बात की। सात दिन का समय मांगा गया। जिस पर।किसानों ने लिखित आश्वासन मांगा। लगभग तीन घण्टे बाद अधिकारी ने लिखित में 10 दिन का समय मांगा। बाद किसान लौटे।
बीमा के लिए पूर्व में किसानों द्वारा सौंपे ज्ञापन में किसानों ने बताया है कि सात गांव छिबर्रा, चिंगरिया, टूहलु, खट्टाडीह, चंदरपुर, जुनवानीखुर्द, राटापाली के किसानों को आज पर्यंत क्षतिपूर्ति की राशि का भुगतान बीमा कंपनी द्वारा नहीं किया गया है। बागबाहरा ब्लॉक के 72 गांव में सीसी ऑबजेक्शन के चलते बीमा क्लेम का निराकरण नहीं होने के कारण इन गांवों के किसानों को फसल बीमा क्षतिपूर्ति की राशि रोकी गई है। इसकी शिकायत प्रशासन से कई बार की जा चुकी है। बावजूद किसानों की मांग पर प्रशासन का रवैया उदासीन है। जिससे किसानों को बार-बार अपनी मांग लेकर कलेक्टोरेट का चक्कर काटना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि जब से फंड ट्रासंफर ऑनलाइन हुआ है। किसानों के खाते में तुरन्त मुख्यालय से पैसा डाला जा रहा है, इसलिए बीच के अधिकारी ध्यान नहीं देते। किसानों ने कहा कि अधिकारी अपना लाभ हानि देखने मे लगे हैं। जिस काम में उनका लाभ नहीं, उसमें किसानों को संघर्ष करना पड़ता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...
By User 6 /
May 21, 2026 /
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...
By User 6 /
May 21, 2026 /
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...
By User 6 /
May 22, 2026 /
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...
By User 6 /
May 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...
By User 6 /
May 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...
By Reporter 5 /
May 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी अपने चरम पर है। सभी जिलों में तापमान लगातार बढ़ते ही जा रहा है। राजधानी रायपुर और बिलासपुर की अगर बात करें तो यहां पर तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है आने...
By User 6 /
May 21, 2026 /
छत्तीसगढ़ में गर्मी अपने चरम पर है लगातार बढ़ता तापमान लोगों का घरों से बाहर निकलना दूबर कर दिया है तापमान इतना अधिक है कि दिन में सड़के सूनी होने लगी है रायपुर बिलासपुर सुमित राजनांदगांव के तापमान में लगातार...
By User 6 /
May 25, 2026 /
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...