लाइव टीवी शो में न्यूज पढ़ रही एक महिला एंकर का दांत अचानक बाहर निकल कर गिर गया। इस घटना का वीडियो उस महिला एंकर ने खुद शेयर किया और पूरी कहानी विस्तार से बताई है। दरअसल यह घटना यूक्रेन के एक टीवी शो का है। इस टीवी चैनल की एंकर मरीका पडल्को न्यूज पढ़ रहीं थीं कि अचानक उनका आगे का दांत निकलने लगा। तब उन्होंने न्यूज पढ़ते-पढ़ते अपने मुंह पर हाथ रख लिया और दांत उनके हाथ में आ गया।
खास बात यह रही कि दांत निकलने के बावजूद महिला एंकर ने न्यूज पढ़ना बंद नहीं किया। वह तब तक न्यूज पढ़ती रहीं जब तक कि प्रोग्राम खत्म नहीं हो गया। बाद में उन्होंने ही इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर कर इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पडल्को ने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा कि 20 साल के करियर में ऐसा पहली बार हुआ कि शो के दौरान मेरा दांत मुंह के बाहर निकलकर गिरने लगा। उस समय मेरे सहयोगी ने कहा कि तुम्हारा दांत गिर रहा है। मैंने तुरंत हाथ लगाकर उसे नीचे गिरने से बचा लिया। उस दौरान लाइव न्यूज रिपोर्ट चल रही थी। उन्होंने लिखा कि ऐसे में मुझे शांत रहकर और बिना ओवर रिएक्ट करते हुए न्यूज पढ़नी थी। लिहाजा मैंने तुरंत खुद को संभाला और ऐसे न्यूज पढ़ने लगी मानो कुछ हुआ कि न हो। इसी स्थिति में मैंने पूरे प्रोग्राम को खत्म किया।
इसी पोस्ट में पडल्को ने अपने दांत की भी कहानी बताई। उन्होंने लिखा कि 10 साल पहले जब मेरी बेटी अलार्म घड़ी से खेल रही थी तो उसने घड़ी को मेरे मुंह पर मार दिया था और तभी मेरा दांत टूट गया था। फिर भी मैंने अपना करियर जारी रखा। अब पडल्को का यह वीडियो और उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग जहां तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं बहुत से लोग पडल्को की तारीफ भी कर रहे हैं।
पडल्को के चैनल ने भी इस घटना में उनकी भूमिका की जमकर तारीफ की है। साथ ही लोगों को सकारात्मक संदेश देने के लिए उनके चैनल ने उनकी तस्वीर भी शेयर की है। यूजर्स लगातार कमेंट करके पडल्को को बधाई संदेश दे रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि सच्ची पत्रकारिता यही है कि आप बिना झिझके अपने काम को कर रही हैं। सही माने में यही है, ‘शो मस्ट गो ऑन’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...