रायपुर, 08 अगस्त 2024 – रायपुर के आमापारा क्षेत्र की निवासी उषा ठाकुर ने आज मुख्यमंत्री जनदर्शन में अपनी समस्या रखी। उषा ने बताया कि वह माउथ कैंसर से पीड़ित हैं, जिसका इलाज निजी अस्पताल में लंबे समय तक चला और एक बार ऑपरेशन भी हुआ। वर्तमान में उनका इलाज डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल के इंदिरा गांधी कैंसर रिसर्च सेंटर में चल रहा है।
उषा ने बताया कि 2017 में पति के निधन के बाद घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है, जिससे उनके तीन बच्चों की पढ़ाई में बाधा आ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उषा ठाकुर के परिवार के लिए तत्काल एक लाख रुपये की राशि स्वीकृत की।










