राजनांदगांव। सुरगी के किसान रामखिलावन साहू के आत्महत्या मामले में सुरगी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. चारों आरोपी सूदखोरी के कारोबार से जुड़े बताए जा रहे है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही चारों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.सुरगी चौकी प्रभारी से प्राप्त जानकारी अनुसार राजेन्द्र गोलछा, शिव कुमार साहू, रमेश पालीवाल और उमेश पालीवाल को मामले में दोषी पाकर धारा 108,3 (5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है. ये सभी आरोपी शहर के प्रभावशाली में से है, जो सूदखोरी, ज्वेलरी के कारोबार से जुड़े हुए है. जिसके चलते घटना के बाद पुलिस पर लगातार अपराध दर्ज करने दबाव भी बना हुआ था.मृतक रामखिलावन साहू ने आत्महत्या के पहले सोसाइड नोट भी लिखे थे. जिसमें इन चारों आरोपियों के प्रताड़ना के कारण उन्होने आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाने का जिक्र किया था.










