जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार दोपहर 2:45 बजे एक निजी अस्पताल में आग लग गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 स्टाफ भी हैं। 8 की हालत गंभीर है। प्रशासन ने बताया कि तीन मंजिला न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के एंट्रेंस पर जनरेटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। हादसे के वक्त अस्पताल में 35 लोग थे इसलिए आशंका जताई जा रही थी कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। अस्पताल प्रबंधन का कोई बयान अभी तक नहीं आया है। हादसे की जांच जबलपुर डिवीजनल कमिश्नर बी चंद्रशेखर करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हादसे पर दुख जताया और मृतक के परिजनों को 5-5 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है।
8 मृतकों में से 7 की पहचान, 2 एक ही परिवार के थे
1. वीर सिंह (30 वर्ष), निवासी आधारताल, जबलपुर (स्टाफ सदस्य)
2. स्वाति वर्मा (24), निवासी- नारायणपुर, सतना (स्टाफ सदस्य)
3. महिमा जाटव (23), निवासी- नरसिंहपुर (स्टाफ सदस्य)
4. दुर्गेश सिंह (42), निवासी- आगासौद, जबलपुर
5. तन्मय विश्वकर्मा (19), खटीक मोहल्ला (जबलपुर)
6. अनुसूइया यादव (55), निवासी- चित्रकूट, मानिकपुर (यूपी)
7. सोनू यादव (26), चित्रकूट, मानिकपुर (यूपी)
8. महिला (फिलहाल पहचान नहीं)
चश्मदीद बोलीं- धमाका हुआ और आग फैल गई
एक चश्मदीद महिला का कहना है कि लाइट गई, तो जनरेटर चालू किया। चिंगारी निकली और धमाका हुआ, इसके बाद आग फैल गई। जनरेटर अस्पताल के मुख्य दरवाजे के करीब ही रखा था और आने-जाने का एकमात्र रास्ता भी यही था। बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर ज्यादा लोगों की मौत हुई है, क्योंकि ज्यादातर लोग वहीं फंसे थे। आग लगने के बाद मरीजों को बचाने के दौरान कुछ लोग अंदर गए, जो बाहर नहीं निकल सके। लपटें इतनी तेज थीं कि कमरे में फंसे लोगों को बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो गया। कुछ लोगों को खिड़की और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला गया।
जनरेटर में हुआ शॉर्ट सर्किट और आग फैलती चली गई
अस्पताल तीन मंजिला है, जिसमें बेड की संख्या 30 है। अस्पताल संचालकों के नाम डॉक्टर सुदेश पटेल, संतोष सोनी, निशांत गुप्ता और संजय पटेल हैं। इनकी तरफ से अभी तक हादसे पर कुछ भी नहीं कहा गया है। रढ सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि दोपहर के वक्त लाइट चली गई थी। इसी दौरान जनरेटर चालू हुआ और इससे हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग फैल गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...