उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में शुक्रवार सुबह एक स्कूल वैन पर हुए फायरिंग हमले से हड़कंप मच गया। गजरौला थाना क्षेत्र के इस हादसे में, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह के स्कूल की वैन को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। वैन में 28 बच्चे सवार थे, लेकिन सभी सुरक्षित है किसी को कोई चोट नहीं आई।
वैन चालक मोंटी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 7.40 बजे वह नगला इलाके से स्कूल वैन लेकर आ रहा था। अचानक तीन बदमाशों ने वैन को रोककर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद हमलावरों ने वैन पर पत्थरों से भी हमला किया। बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं, लेकिन मोंटी ने समझदारी से गाड़ी को तेजी से भगाकर स्कूल परिसर में सुरक्षित पहुंचा दिया। बदमाशों ने करीब एक किलोमीटर तक वैन का पीछा किया और फिर फरार हो गए।
घटना के बाद गजरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वैन को थाने ले जाकर साक्ष्य एकत्रित किए और हमलावरों की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है। इस हमले के बाद से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, और क्षेत्र में पुलिस गश्त को भी तेज कर दिया गया है।
भाजपा नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया है। पुलिस प्रशासन घटना के हर पहलू की गहनता से जांच कर रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 3, 2026 /
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...
By Reporter 1 /
February 3, 2026 /
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...
By User 6 /
February 3, 2026 /
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...
By User 6 /
February 2, 2026 /
रायपुर।पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने रायपुर स्थित आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कंट्रोल रूम एवं कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए खराब कैमरों को शीघ्र दुरुस्त करने और ट्रैफिक नियमों...
By Reporter 1 /
February 2, 2026 /
सलमान खान की कल्ट रोमांटिक फिल्म ‘तेरे नाम’ 23 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। दिवंगत निर्देशक सतीश कौशिक की यह 2003 की क्लासिक फिल्म अब 27 फरवरी 2026 को थिएटर्स में री-रिलीज हो रही है। PVR...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By User 6 /
February 2, 2026 /
Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन, यानी होलिका दहन के अवसर पर पड़ने जा रहा है. यह ग्रहण 3 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...