कंगना रनौत, रिपब्लिक टीवी पर अर्णब गोस्वामी से सुशांत सिंह राजपूत की मौत में बॉलीवुड की गुटबाज़ी पर ठोस बातचीत करती दिखीं और इस बातचीत के दौरान वो बॉलीवुड और नेपोटिज़्म पर बात करना नहीं भूलीं। कंगना ने कहा कि मैं आज नेपोटिज़्म पर बात कर रहा हूं और मेरे पास यहां खोने के अलावा कुछ नहीं है।क्योंकि एक तरफ मैं यहां सबके समान हक की बात करूंगी वहीं दूसरी तरफ वो लोग 20 ऐसे बाहरी एक्टर्स लाकर खड़े कर देंगे तापसी और स्वरा जैसे जो उठकर कहेंगे कि केवल कंगना को नेपोटिज़्म से दिक्कत है। हमें करण जौहर बहुत पसंद हैं।
लेकिन फिर आप जैसी बी ग्रेड एक्ट्रेसेज को जो दिखने में भी ठीक है, काम क्यों नहीं मिलता. आपका होना ही नेपोटिज्म का सबसे बड़ा उदाहरण है. अब कंगना का ये बयान तेजी से वायरल हुआ. फैन्स की राय तो जरूर बटी नजर आई, लेकिन एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने इस मौके पर कंगना की खिल्ली उड़ाई.तापसी ने ट्वीट करते हुए लिखा – मैंने सुना है कि दसवीं और बारहवीं के रिज़ल्ट के बाद हमारा रिज़ल्ट भी आ गया है। हमारा ग्रेड सिस्टम अब तय हो चुका है। अभी तक को नंबर से आपका ग्रेड तय होता था ना?
मुझे नहीं लगता कि मैं इस इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती की वजह से हूं। और मैंने भी यहां तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया है। चूंकि मैं वो बताती नहीं इसका मतलब ये कहीं से नहीं है कि मैं बाहरी नहीं हूं या मैंने कम संघर्ष किया है। हम सबने संघर्ष किया है।
करण को पसंद करने वाली बात पर तापसी ने कहा, ‘मैंने कभी नहीं कहा कि मुझे करण जौहर पसंद है। लेकिन मैंने ये भी नहीं कहा कि मुझे उनसे नफरत है। तो अगर आप उस इंसान से नफरत नहीं करते जिससे वह(कंगना) करती हैं, तो इसका मतलब आप उसे पसंद करते हैं। मेरी तो करण से फॉर्मल बातों के अलावा कभी बात भी नहीं हुई’।काम ना मिलने वाली बात पर तापसी ने कहा, ‘मैं हर साल कम से कम 4 फिल्में कर रही हूं और अभी मेरी 5 फिल्में मैं अनाउंस कर चुकी हूं। कौन कहता है मेरे पास काम नहीं है?
मैंने अपना करियर ग्राफ थोड़ा धीरे और अच्छा रखने की सोची है और उसी हिसाब से मैं काम कर रही हूं। हां, मुझे भी कुछ स्टार किड्स की वजह से फिल्मों से रिप्लेस किया है। मुझ पर गलत इल्ज़ाम लगाते हैं, क्या ये सब एक तरह की प्रताड़ना नहीं है? और ये सब किसलिए ? केवल इसलिए कि मैं कंगना को बाहरी एक्टर्स का लीडर मानने से मना करती हूं। हम सब इतने कड़वे लोग नहीं हैं।तापसी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया ‘मैं अपने बदले के लिए किसी की मौत का फायदा नहीं उठा सकती। मैं इस इंडस्ट्री का मजाक नहीं बना सकती जिसने हमें पहचान दिलाई’।
तापसी ने बताया कि जब पत्नी, पत्नी और वो में उन्हें रिप्लेस किया गया था तो उन्होंने इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा, ‘ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मैं आवाज उठाने से डरती हूं’। ये पहली बार नहीं है जब कंगना और तापसी आमने-सामने आए हों. इससे पहले भी कंगना की बहन ने तापसी को कई पर निशाने पर लिया है. खुद कंगना ने भी कई मौकों पर तापसी को कोसा है. ऐसे में दोनों के बीच ये टकरार होना आम बात हो गई है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...