नई उम्मीदों के साथ साल 2021 का आगाज हो चुका है। मोदी सरकार ने लोगों को कोरोना के टीकाकरण की तैयारी में जुटी है। इसके लिए दिल्ली में देश का पहला मॉडल वैक्सिनेशन सेंटर बना लिया गया है। अब उसकी सुरक्षा, वैक्सीन रखरखाव पर तैयारियां चल रही हैं। प्रत्येक सेंटर पर रोजाना 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। दिल्ली में ऐसे 1000 सेंटर बनाने की तैयारी है। टीका लगवाने के लिए कब और कहां जाना है जानकारी SMS से मिलेगी।
एक रिपोर्ट के अनुसार, साउथ दिल्ली के श्रीनिवासपुरी में पहला मॉडल वैक्सिनेशन सेंटर बना है। पुलिस प्रशासन की तरफ से सभी डीसीपी को एक सिक्यॉरिटी प्लान बनाने को कहा गया है, जिसमें वैक्सीन को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से 621 वैक्सीन स्टोर तक सुरक्षित कैसे पहुंचाना है। इसमें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल भी शामिल है। दिल्ली में कुल 11 डिस्ट्रिक्ट वैक्सीन स्टोर बनाए गए हैं और 609 पेरिफेरल वैक्सीन स्टोर हैं।
साउथ दिल्ली के श्रीनिवासपुरी में मैटरनिटी सेंटर को मॉडल वैक्सीन सेंटर बनाया गया है। इसे बनाने के लिए हेल्थ मिनिस्ट्री की गाइडलाइंस को फॉलो किया गया है। इस सेंटर को तीन हिस्सों में बांटा गया है। इसमें एक वेटिंग एरिया, एक वैक्सिनेशन सेंटर और एक ऑबजरवेशन रूम शामिल है।
इस सेंटर में एक लॉन्ज भी है जहां आधार कार्ड की मदद से रजिस्ट्रेशन होगा और स्क्रीनिंग के बाद आए लोगों को वेटिंग एरिया में भेजा जाएगा। वैक्सीनेशन रूम में फर्स्ट एड आदि की व्यवस्था भी है। साथ ही साथ आपातकालीन स्थिति के लिए बाहर एक एंबुलेंस भी पार्क रहेगी।
हर वैक्सिनेशन सेंटर पर एक वैक्सिनेशन ऑफिसर होगा। वह डॉक्टर, नर्स या फार्मासिस्ट हो सकता है। वह रजिस्ट्रेशन, कागजात की जांच में मदद करेगा। सेंटर्स पर कोल्ड स्टोरेज की उचित व्यवस्था की गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पहले ही कह चुके हैं कि राजधानी में 1000 सेंटर बनाए जाने की तैयारी है। हर सेंटर में रोज 100 लोगों को टीका लगाने की तैयारी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...