उदयपुर, अंबिकापुर, 13 जून 2025:सरगुजा जिले की परसा ईस्ट कांता बासेन (पीईकेबी) खदान ने खनन क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की इस खदान में 9 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर इसे छत्तीसगढ़ की पहली पूर्ण रूप से सौर ऊर्जा संचालित खदान बनाया गया है। यह पहल न केवल खनन क्षेत्र में नवाचार को दर्शाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ी उपलब्धि है।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल ने संयंत्र का उद्घाटन किया। उन्होंने खदान परिसर में लगाए गए सौर पैनलों का निरीक्षण किया और अदाणी एंटरप्राइजेज की इस पहल की सराहना की। इस सौर संयंत्र से हर साल 21.37 लाख यूनिट बिजली ग्रिड में जाएगी, जिससे लगभग 17,094 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।
करीब 30 एकड़ में फैला यह संयंत्र आगामी 25 वर्षों में 4 लाख टन कार्बन उत्सर्जन कम करेगा, जो लगभग 25 लाख पेड़ों के बराबर है। यह खदान अब खनन उद्योग के लिए अक्षय ऊर्जा के उपयोग का प्रेरणास्रोत बन चुकी है।
राजेश अग्रवाल ने कहा, “अदाणी समूह का यह कदम पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा। सौर ऊर्जा से खदान संचालन पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता घटाने और हरित ऊर्जा के प्रसार में सहायक है।”
पीईकेबी खदान स्थानीय विकास, रोजगार सृजन और सतत पर्यावरणीय पहलुओं में अहम योगदान दे रही है। यहां 15 लाख से अधिक पेड़ लगाए गए हैं और 1,000 से ज्यादा बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है।
इस अवसर पर खदान प्रमुख बिपिन सिंह, क्लस्टर हेड मुकेश कुमार, एचआर हेड राम द्विवेदी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें साल के पौधों का रोपण कर हरित क्षेत्र विस्तार का संदेश दिया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...