पहले प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान, फिर प्रेमी ने ट्रेन से कटकर कर ली आत्महत्या

बालोद – बालोद जिले के ग्राम झिटिया, थाना सुरेगांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जहां युवती ने जहर पीकर आत्महत्या की है तो वहीं युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी है। घटना अलग-अलग जगह हुई है। बताया जाता है कि युवती 12वीं कक्षा में पढ़ रही थी। वह साहू परिवार से थी। विगत 7 मार्च को वह परीक्षा दिला कर आने के बाद जहर का सेवन कर ली थी। जिसे इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को सुबह करीब 6 बजे उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद उनका प्रेमी युवक घर से निकल गया और बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीखुर्द पड़कीभाट रेलवे ट्रैक पर जाकर पटरी पर सिर रखकर कटकर जान दे दी। जब पटरी पर युवक की लाश मिली और बालोद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो कड़ी से कड़ी जुड़ गई। बालोद पुलिस और सुरेगांव पुलिस द्वारा मामले की पतासाजी की गई। बालोद पुलिस के अनुसार मृतक युवक का नाम सोलेश्वर सतनामी उम्र 22 वर्ष है। जोकि झिटिया का रहने वाला था। जिसने घर से निकलकर बालोद थाना क्षेत्र में आकर रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल पर उसके एक हाथ में ईयर फोन और मोबाइल भी रखा हुआ था। पटरी पर सिर रखकर उसने जान दी थी। सिर धड़ से अलग पड़ा हुआ था। तो इधर जब जांच की गई तो मालूम हुआ कि गांव में कोई लड़की ने भी जहर पीकर आत्महत्या की है। प्रारंभिक जांच में फिलहाल प्रेम प्रसंग की बातें ही सामने आ रही हैं। हालांकि अभी इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है। सुरेगांव के थाना प्रभारी अमित तिवारी का भी कहना है कि प्रेम प्रसंग की जानकारी सामने आई है। राजनांदगांव में मर्ग कायम हुआ है। वहां से डायरी आने के बाद हम आगे की विवेचना करेंगे। इधर शनिवार की शाम को मृतक युवती के शव का अंतिम संस्कार गांव के मुक्तिधाम में हुआ।तो वहीं युवक के शव का पीएम जिला अस्पताल चीरघर में रविवार को हुआ। बताया जाता है कि घर वालों को इनके प्रेम प्रसंग की भनक लग गई थी। जिसके बाद दोनों शादी भी करना चाह रहे थे लेकिन समझाइश का दौर चल रहा था। इस बीच लड़की ने पहले ही 7 मार्च को जहर सेवन कर लिया था। पर इलाज के दौरान उसकी शनिवार को सुबह मौत हो गई। इस घटना की खबर सुनकर क्षुब्ध हुए प्रेमी भी घर से निकल गया और जाकर उसने मौत को गले लगा लिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

आज खत्म होगा कवासी लखमा का ‘वनवास’! जेल की सलाखों से बाहर निकलकर क्या करेंगे बस्तर के कद्दावर नेता?

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...