Google Analytics Meta Pixel  पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों को मिलेगा अगली क्लास में एडमिशन, प्रोग्रेस रिपोर्ट देने के आदेश जारी - Ekhabri.com

 पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों को मिलेगा अगली क्लास में एडमिशन, प्रोग्रेस रिपोर्ट देने के आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगभग पूरे साल स्कूल बंद रहने के बाद इस बार कक्षा पहली से 8वीं तक के बच्चे अगली कक्षा में प्रमोट कर दिए जाएंगे। हालांकि यह नियम पिछले लंबे वक्त से राज्य में लागू है। इस बार भी इसे जारी रखने को कहा गया है। लोक शिक्षण संचालनालय की तरफ से शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है कि बच्चों को अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। इस बार चूंकि स्कूल बंद रहे तो आॅनलाइन और आॅफलाइन क्लासेस की एक्टिविटी का मुल्यांकन कर बच्चों को प्रोग्रेस रिपोर्ट दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष डॉ आलोक शुक्ला ने बताया कि हर साल आठवीं तक के बच्चों को प्रमोट किया जाता है। उनकी परीक्षा नहीं ली जाती। इस बार भी वही नियम लागू रहेगा। आदेश में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि कोविड काल के दौरान पढ़ई तुहंर दुआर (पढ़ाई आपके द्वार ) कार्यक्रम में बच्चों की परफॉर्मेंस के हिसाब से उन्हें प्रोग्रेस रिपोर्ट दी जाएगी। जल्द ही लेटर बच्चों को जारी कर उन्हें दूसरी कक्षा में प्रवेश दे दिया जाएगा।
10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से जारी निदेर्शों के मुताबिक दसवीं कक्षा की परीक्षा 15 अप्रैल 1 मई तक चलेगी। 12वीं कक्षा की परीक्षा 3 मई से शुरू होकर 24 मई तक चलेगी । ये दोनों ही परीक्षा आॅफलाइन मोड में होगी। यानी स्टूडेंट्स कों सेंटर्स में जाकर परीक्षा देनी होगी। इस साल कोविड के खतरे को देखते हुए यह किया गया है कि बच्चे जिस स्कूल में पढ़ते हैं, उन्हें वहीं परीक्षा देनी होगी। अलग सेंटर्स नहीं बनाए जा रहे।
प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर निर्देश
इस साल प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू हो जाएंगी परीक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा। स्कूलों को इस बात की आजादी होगी कि वो एक दिन में दो या तीन शिफ्ट में परीक्षा लें। प्रयोगिक परीक्षा को लेकर कहा गया है कि बच्चों की संख्या ज्यादा हो तो दो या तीन दिन में एक ही विषय की परीक्षा स्कूल ले सकेंगे। ताकि भीड़ ना जुटे। प्रायोगिक परीक्षाएं 10 मार्च से पहले पहले खत्म कर ली जाएंगी ।
9वीं और 11वीं के स्टूडेंट्स के लिए
कक्षा पहली से आठवीं के बच्चों की तरह 9वीं और 11वीं के बच्चों को सुविधा नहीं मिलेगी। 9वीं और 11वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा ली जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से कहा गया है कि कक्षा 9वी और 11वीं के एग्जामिनेशन स्कूल में होंगे। बच्चे जिस स्कूल में पढ़ते हैं परीक्षा वहीं होगी। परीक्षा का आयोजन पूरी तरह से उसी स्कूल के जिम्मे होगा। स्कूल ही टाइम टेबल जारी करेंगे और प्रश्न पत्र तैयार करेंगे। आंसर शीट जांचने और रिजल्ट जारी करने का जिम्मा भी स्कूलों का होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...