पंजाब के लुधियाना में एक आश्रम लुधियाना में ढोंगी बाबा ने शरण में आई 22 वर्षीय युवती को पहले हवस का शिकार बनाया। बाद में वह मुंह न खोल दे इसलिए गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बाबा ने प्लास्टिक के बड़े थैले में शव को बांधकर एक खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
इस संबंध में एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि संबोध सिंह दुगरी फेज तीन के एलआइजी फ्लैट में रहता है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के गांव आसा रसीदपुर का रहने वाला है। फुलांवाल एन्क्लेव स्थित काली माता मंदिर के पास एक प्लाट में उसने आश्रम बना रखा है। जवाहर नगर की 22 वर्षीय युवती 26 फरवरी को घर से मार्केट गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने 28 फरवरी को अपहरण का केस दर्ज किया था। पिता ने बताया था कि बेटी एक आटोमोबाइल कंपनी में मैनेजर थी। लाकडाउन में उसकी नौकरी चली गई।
पुलिस ने जांच के दौरान युवती के फोन नंबर की काल डिटेल खंगाली। इसमें उसकी अंतिम काल में युवती के एक दोस्त का नंबर हाथ आया। उसके दोस्त ने बताया कि 26 फरवरी की शाम को उसने मोटरसाइकिल से युवती को आश्रम के बाहर छोड़ा था। उसके बाद वह लापता हो गई। हालांकि केस दर्ज होने से पहले संबोध दास युवती के माता-पिता को गुमराह करता रहा। पिता को बाबा पर शक हो चुका था। युवक के बयान के बाद पुलिस ने जब बाबा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने गुनाह कुबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर गांव दाद के खेत से शव पुलिस ने बरामद किया। बाबा से युवती का मोबाइल भी मिला है।
संबोध दास ने पूछताछ में माना कि युवती शाम में उसके आश्रम आई थी। वह अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका मुंह बंद करने के लिए गला घोंटकर हत्या कर दी।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि युवती के पास इन दिनों नौकरी नहीं थी। उसके माता-पिता पहले से इस ढोंगी बाबा के पास जाया करते थे। नौकरी न मिलने से परेशान युवती भी 26 फरवरी को उसके पास गई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 4, 2026 /
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Rakesh Soni /
February 4, 2026 /
गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। तीन बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...