मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन पर जो भी रामभक्त दर्शन के लिए जाएंगे, उन पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन सरकार द्वारा किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर प्रदेश के सारे बड़े मंदिरों में विशेष विद्युत और पुष्प सज्जा की जाएगी। 22 जनवरी को जो जहां रहेगा, वहीं पर भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए दिवाली मनाएगा। वह शौर्य और पराक्रम की प्रतिमूर्ति वीरांगना रानी दुर्गावती और रानी अवंतीबाई लोधी के सम्मान में संस्कारधानी जबलपुर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करने आए थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कैबिनेट में पहले ही ये निर्णय ले चुके हैं कि भगवान राम से चरण मध्य प्रदेश में जहां जहा पड़े हैं, वहां तीर्थ स्थल बनाया जाएगा। इसके साथ 22 जनवरी को हम तीसरी दिवाली मनाएंगे। पहली दिवाली हमने कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई, दूसरी दिवाली 3 दिसंबर को और अब श्रीराम मंदिर के उद्घाटन अवसर पर तीसरी दिवाली मनाई जाएगी। इस अवसर पर जो भक्त अयोध्या जाएंगे, उनके ऊपर फूलों की बारिश कर उनका अभिनंदन किया जाएगा। इसी के साथ सरकार के माध्यम से प्रदेश के सभी बड़ें मंदिरों में विशेष साज सज्जा की जाएगी। इस अवसर पर 400 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
उन्होने मंच से कई बड़ी घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नमामि नर्मदे परियोजना के अंतर्गत अयोध्या और हरिद्वार की तर्ज पर नर्मदा नदी के घाटों का निर्माण होगा। आजादी के अमृतकाल में मध्य प्रदेश की नई शिक्षा नीति में रानी दुर्गावती, रानी अवंतिबाई सहित ऐसे सभी गौरवशाली रानियों और महापुरुषों को पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...