Google Analytics Meta Pixel बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिवस उड़नदस्ता टीम ने किया वनांचल का दौरा,102 परीक्षार्थी मिले अनुपस्थित - Ekhabri.com

बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिवस उड़नदस्ता टीम ने किया वनांचल का दौरा,102 परीक्षार्थी मिले अनुपस्थित

परीक्षा केंद्रों का मुस्तैदी से करें निरीक्षण, परीक्षार्थियों को न हो कोई असुविधा”-डॉ. जगदीश सोनकर

केसीजी के 36 बोर्ड परीक्षा केंदों में कुल 6648 परीक्षार्थी हो रहे हैं शामिल

खैरागढ़- केसीजी में बोर्ड परीक्षा 2023 के सुचारू रूप से संचालन व व्यवस्था में कसावट लाने हेतु कलेक्टर डॉ जगदीश सोनकर ने निर्देश जारी किए है। माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने समय सारिणी जारी कर 1 मार्च से कक्षा बारहवीं की परीक्षा आयोजित की है। जिला से 12 वीं एवं 10वीं हेतु 4 उड़नदस्ता टीम का गठन किया है। इसमे दो जिला स्तरीय क्रमशः टीम जिला प्रशासन, जिला शिक्षा अधिकारी तथा दो टीम खैरागढ़ और छुईखदान विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों की है।    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों का मुस्तैदी से निरीक्षण करें और इस बात का ख्याल रखे कि किसी परीक्षार्थी को कोई असुविधा न होने पाये। मंडल द्वारा घोषित समय सारणी में केसीजी में कक्षा बारहवीं की परीक्षा  36 केंद्रों में आयोजित की जा रही है। जिसमे 3285 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे है तथा कक्षा दसवीं के 3363 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस प्रकार जिला में कुल 6648 परीक्षार्थी इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।  परीक्षा के प्रथम दिवस बारहवीं के हिंदी विषय के प्रश्नपत्र में डीईओ (ओएसडी) डॉ के वी राव ने अपने टीम सहित वनांचल और राज्य के सीमावर्ती शालाओं में पहुचें। टीम ने बकरकट्ठा, रामपुर, आत्मानन्द साल्हेवारा पहुंचकर परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केन्द्राध्यक्षों को परीक्षार्थियों को दी जानी वाली सुविधाओं सहित परीक्षा संचालन संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। प्रथम दिवस 12 वीं की परीक्षा में जिला में  कुल 3285 नामांकन में से  102 परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए। जिला स्तर की उड़नदस्ता टीम में जिला प्रशासन और डॉ के वी राव विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (शिक्षा), महेश कुमार भुआर्य व्याख्याता, सुजीत सिंह चौहान, कन्हैया पटेल, नंदेश्वरी जोशी व्याख्याता आदि शामिल है। खैरागढ़ विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता टीम में नीलम राजपूत प्रभारी बीईओ खैरागढ़, अमरीका देवांगन, किशोरी लाल अमेला एबीईओ खैरागढ़, लखन लाल यादव, गुंजन सिंह व्याख्याता ने परीक्षा केंद्र पांडादाह, गातापार जंगल, मुढ़ीपार, आत्मानन्द खैरागढ़ आदि का निरीक्षण किया। वहीं छुईखदान वि.ख. की उड़नदस्ता टीम में रमेंद्र कुमार डडसेना बीईओ छुईखदान, गिरेंद्र कुमार सुधाकर एबीईओ छुईखदान, सतीश श्रीवास्तव बीआरसी, निधि साहू व्यायाम, सुनीता चंद्राकर व्याख्याता ने परीक्षा केंद्र बागुर, धोधा, अतरियारोड और आत्मानन्द गंडई का निरीक्षण किया हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...