Google Analytics Meta Pixel ब्रेकअप के बाद संभलने के लिए अपनाएं ये तरीके - Ekhabri.com

ब्रेकअप के बाद संभलने के लिए अपनाएं ये तरीके

नई दिल्ली। जब आप प्यार में होते हैं या रिलेशनशिप में आते हैं तो सब कुछ खूबसूरत और मजेदार लगता है लेकिन कभी कभी कुछ कारणों से रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाता। कपल्स के बीच किसी कारण से ब्रेकअप हो जाता है। दोनों के रास्ते अलग हो जाते हैं। ऐसे में भले ही कपल ने आपसी रजामंदी से ब्रेकअप का फैसला लिया हो लेकिन ब्रेकअप के बाद उसके दर्द से बाहर निकलने में काफी परेशानी होती है। अक्सर लोगों को ब्रेकअप के बाद उनके पार्टनर की याद आती है। रिश्ता टूटने से उनका दिल भी टूट जाता है और यही टूटा दिल उन्हें बहुत दर्द पहुंचाता है। उनके मन में अपने एक्स के पास वापस जाने के ख्याल आते हैं तो दूसरे ही पल वह खुद की इस कमजोरी पर अपने आप को कोसते हैं। ब्रेकअप के बाद वह अकेले रहना पसंद करते हैं। गुमसुम रहना, परिवार-दोस्तों से दूर हो जाना ये सब ब्रेकअप के बाद के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। लेकिन अगर आप ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलना चाहते हैं तो कुछ तरीकों को अपनाकर अपने टूटे दिल की तकलीफ को कम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं ब्रेकअप के बाद होने वाले दुख को दूर करने के टिप्स।
एक्स को न करें स्टॉक
भले ही पार्टनर से ब्रेकअप का फैसला आपका हो लेकिन रिश्ता टूटने के बाद आपको तकलीफ हो सकती है। इस तकलीफ को कम करने के लिए अपने एक्स को अपने जीवन से पूरी तरह से बाहर निकालने की कोशिश करें। इसके लिए ब्रेकअप के बाद उनसे बात करने या सोशल मीडिया पर उन्हें स्टॉक करने की कोशिश न करें। खुद को उनसे दूर रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने मन को शांत रखें और तय कर लें कि आपको करना क्या है।
व्यस्त रहें
ब्रेकअप के बाद आपको खालीपन महसूस होने लगता है। इस कारण लोग अपने एक्स को स्टॉक करते हैं, उनके बारे में सोचते हैं, उनके साथ अपने रिलेशनशिप के दौरान की अच्छी बुरी बातों को याद करते हैं और उसी दौर में रहने लगते हैं, जिसे उन्हें भुला देकर आगे बढऩे की जरूरत है। अपने इस खालीपन को भरें। इसके लिए खुद को व्यस्त रखें। पढ़ाई, नौकरी, किसी बुक को पढऩा या अन्य एक्टिविटी के जरिए खुद को बिजी रखें।
परिवार-दोस्तों को दें समय
याद रखें कि रिश्ता सिर्फ पार्टनर से टूटा है, परिवार और दोस्तों से नहीं। अगर ब्रेकअप का दर्द संभाल नहीं पा रहे तो अपने दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताएं। कहीं घूमने जा सकते हैं। बैठकर उनसे बातें करें, हैंगआउट करें।
गलत चीजों से दूर रहें
अक्सर ब्रेकअप के बाद लोग गलत चीजों की ओर आकर्षित होने लगते हैं। कई बार ब्रेकअप के दर्द को कम करने के लिए लोग अल्कोहल, सिगरेट और ड्रग्स आदि का सेवन करने लगते हैं। दुख में होश न खोएं। गलत चीजों के इस्तेमाल से बचें।
खुद के लिए समय निकालें
रिश्ता टूटने के बाद पुरानी यादें, एक्स की बातें उन सब को याद करने में वक्त न गुजारें बल्कि खुद के लिए समय निकालें। वो करें जो आपको पसंद है। किसी वेब सीरीज या फिल्म को देख सकते हैं। दोस्तों, परिवार या फिर सोलो ट्रिप पर जा सकते हैं। कुछ करने का मन नहीं है तो अपना फेवरेट खाना ऑर्डर करके उसका लुत्फ उठा सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *