2.20 करोड़ की लागत से होगा निर्मित, नवीन अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन भी
शिक्षक दिवस पर 65 शिक्षक शिक्षिकाओं को किया सम्मानित
केरजू में पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन
रायपुर- खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने सरगुजा जिले के सीतापुर कॉलेज में ऑडिटोरियम भवन का भूमिपूजन किया। इस दौरान मंत्री भगत ने महाविद्यालय में निर्मित 6 नवीन अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन भी किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधा देने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा निरंतर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में ऑडिटोरियम का भूमिपूजन और अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री श्री भगत द्वारा इस अवसर पर 2.20 करोड़ की लागत से बनने वाले ऑडिटोरियम का भूमिपूजन किया गया है। इसके साथ ही लगभग एक करोड़ की लागत से निर्मित 06 अतिरिक्त कक्ष का फीता काट कर उद्घाटन किया।
65 शिक्षक शिक्षिकाओं को शॉल श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर किया सम्मानित-
शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मंत्री भगत ने शिक्षकों के बहुमूल्य योगदान को याद करते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षक का व्यक्ति के जीवन में बेहद प्रभाव होता है। शिक्षक के ज्ञान से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और बेहतर भविष्य गढ़ने में हमारे शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने इस अवसर पर 65 शिक्षक-शिक्षिकाओं का शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने भी सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को बेहतर अध्यापन हेतु प्रोत्साहित करते हुए शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...