रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर प्रदेश के सभी विकासखण्डो में औद्योगिक फूडपार्क की स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे जहां स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।15 सूक्ष्म-लघु उद्योगों की स्थापना कर कनेरा में लगभग 200 करोड़ रूपए की लागत से फूडपार्क की स्थापना की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा सभी विकासखण्डो में औद्योगिक फूडपार्क स्थापित करने वाली महत्वाकांक्षी योजना नारायणपुर जिले में फलीभूत हो रही है। कनेरा में बनने वाले फूडपार्क की स्थापना से 500 से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।
अबूझमाड़ जैसे पिछड़े क्षेत्रों में औद्योगिक फूडपार्क की स्थापना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। नारायणपुर जिले के कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जल्द फूडपार्क स्थापना के लिए त्वरित कार्यवाही करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए हैं। कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, नारायणपुर को 25 एकड़ शासकीय भूमि का अग्रिम आधिपत्य सौंप दिया है। इसके बाद जिला उद्योग विभाग द्वारा राज्य उद्योग कार्यालय से समन्वय कर औद्यौगिक विकास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
फूड पार्क में मिलेगा ये सब
कनेरा में प्रस्तावित औद्योगिक फूडपार्क में अरवां राईस मिल, उसना राईस मिल, कोल्ड स्टोरेज, मुरमुरा मिल, मसाला निर्माण, नमकीन निर्माण, फास्ट फूड, इमली प्रोसेसिंग एवं पल्स निर्माण, इमली स्टार्च (पाउडर), तिखुर प्रोसेसिंग, लघु धान्य उत्पाद की प्रोसेसिंग, आचार निर्माण (इमली, आम, मिर्च), चिप्स एवं पापड़ निर्माण, ऑयल मिल (टोरा शीड्स), कोदो एवं रागी प्रोसेसिंग यूनिट, अमचूर निर्माण (आम एवं टमाटर पाउडर), डेयरी प्रोडक्ट, बेकरी प्रोडक्ट आदि लगभग 15 सूक्ष्म-लघु उद्योगों की स्थापना की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...