रायपुर, 16 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पहली बार विमान उड़ान प्रशिक्षण शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगडीह हवाई पट्टी में इस ऐतिहासिक पहल का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर अब केवल प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि विमानन प्रशिक्षण का नया हब भी बनेगा। राज्य सरकार युवाओं को पायलट बनने के लिए हर संभव सहायता देगी, जिससे वे अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें।
100 कैडेट्स को मिलेगा पायलट प्रशिक्षण
जशपुर में यह प्रशिक्षण 7 मार्च 2025 से शुरू हुआ है, जहां 100 एनसीसी कैडेट्स को विमान उड़ाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। पहली बार रायपुर से बाहर जशपुर में इस तरह का प्रशिक्षण हो रहा है, जिससे युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
IMG 20250316 WA0019
ट्विन-सीटर SW-80 विमान से मिल रही ट्रेनिंग
आगडीह हवाई पट्टी की लंबाई 1200 मीटर और चौड़ाई 25 मीटर है। यहां सिंगल इंजन ट्विन-सीटर वायरस SW-80 विमान से कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो अधिकतम 20,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है। फिलहाल, ट्रेनिंग के लिए 1,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरी जा रही है।
कमांडिंग ऑफिसर के अनुसार, एनसीसी एयर विंग के “सी” सर्टिफिकेट में उच्च ग्रेडिंग प्राप्त करने वाले कैडेट्स सीधे एयरफोर्स इंटरव्यू के लिए पात्र होंगे। इससे उनका भविष्य उज्ज्वल होने की संभावना बढ़ जाएगी।
कैडेट्स ने जताया उत्साह
प्रशिक्षु नितेश प्रजापति ने कहा, “मेरा सपना एयरफोर्स पायलट बनने का है और यह प्रशिक्षण मुझे उस दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा।”
प्रांशु चौहान ने कहा, “जशपुर का स्वच्छ वातावरण और साफ एयर ट्रैफिक उड़ान प्रशिक्षण के लिए बहुत अनुकूल है। प्राकृतिक सुंदरता के बीच ट्रेनिंग लेना हमारे लिए यादगार रहेगा।”
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय, विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, सरगुजा कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...