Google Analytics Meta Pixel रायपुर में पहली बार महिला अपराधी पर जिलाबदर की बड़ी कार्रवाई - Ekhabri.com

रायपुर में पहली बार महिला अपराधी पर जिलाबदर की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार किसी महिला अपराधी को जिलाबदर किया है। कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(ख) के तहत तीन माह के लिए छह जिलों की सीमा से बाहर कर दिया गया है।

 

मध्य जिला पुलिस द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट, आपराधिक रिकॉर्ड और स्वतंत्र गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस आयुक्त ने यह आदेश जारी किया। पुलिस के अनुसार, मुस्कान रात्रे लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब बिक्री, गांजा कारोबार, मारपीट, धमकी और हत्या के प्रयास जैसे 20 से अधिक गंभीर अपराधों में संलिप्त रही है। उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

 

पुलिस ने बताया कि उसके विरुद्ध पूर्व में कई बार प्रतिबंधात्मक और दंडात्मक कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए यह कठोर कदम उठाया गया है।

 

जारी आदेश के अनुसार, मुस्कान रात्रे आगामी तीन माह तक रायपुर कमिश्नरेट, रायपुर ग्रामीण, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों की राजस्व सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगी। आदेश का उल्लंघन करने पर उसके विरुद्ध अलग से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अपराधियों के प्रभाव क्षेत्र को समाप्त करना, अवैध कारोबार पर रोक लगाना और आम नागरिकों, व्यापारियों व गवाहों में व्याप्त भय के माहौल को खत्म करना है। इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Read Also  मुख्यमंत्री साय ने गांधी-शास्त्री जयंती पर कहा– समाज को मिलती है प्रेरणा

 

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ उसकी “जीरो टॉलरेंस” नीति आगे भी जारी रहेगी और भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *