फोर्ड भारत में वापसी कर रही है, जो इस साल ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए सबसे रोमांचक खबरों में से एक है। अमेरिकी ऑटोमेकर नई फोर्ड एवरेस्ट एसयूवी के साथ भारतीय बाजार में फिर एंट्री करने की योजना बना रहा है, जिसे पहले में सीमित संख्या में इंपोर्ट किया जाएगा। भारत में इस मॉडल का उत्पादन 2025 के अंत तक या 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।
मूल एवरेस्ट नेमप्लेट को बनाए रखने के कारण फोर्ड को नए लोगो, बैज और नेमप्लेट तैयार करने से में लगने वाले लागतों को बचाने में मदद मिलेगी। नई फोर्ड एवरेस्ट (एंडेवर) एक लैडर फ्रेम चेसिस पर निर्मित है और इसमें सी-शेप डीआरएल के साथ नए डिजाइन वाले मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप, एक होराइजेंटल बार के साथ एक बड़ा फ्रंट ग्रिल और उल्टे एल-आकार के एलईडी टेललैंप दिए गए हैं।
नई फोर्ड एवरेस्ट को भारत में कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (सीबीयू) रूट के जरिए इंपोर्ट किया जाएगा, इसलिए इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) के साथ-साथ फोर्ड के लेटेस्ट SYNC सॉफ्टवेयर से लैस 12-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.4-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की संभावना है।
ग्लोबल मार्केट में एवरेस्ट एसयूवी कई तरह के डीजल इंजन ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है, जिसमें 170bhp 2.0L सिंगल-टर्बो डीजल, 206bhp 2.0L ट्विन-टर्बो डीजल और 246bhp 3.0L V6 डीजल इंजन शामिल हैं। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 10-स्पीड ऑटोमैटिक शामिल हैं, जिसमें 2WD और 4WD दोनों कॉन्फ़िगरेशन उपलब्ध हैं। 2.0L सिंगल-टर्बो और ट्विन-टर्बो इंजन 4X2 और 4X4 दोनों क्षमताओं के साथ आते हैं, जबकि 3.0L V6 खास तौर से 4X4 सिस्टम के साथ उपलब्ध है।
भारत में हाल ही में नए फोर्ड रेंजर पिकअप ट्रक को भी देखा गया है, जिससे पता चलता है कि यह मॉडल भारतीय बाजार में भी आ सकता है. रेंजर प्लैटफॉर्म, इंटीरियर और इंजन ऑप्शंस के मामले में ग्लोबल-स्पेक फोर्ड एवरेस्ट के समान है. इस पिकअप में एक ब्लैक डैशबोर्ड है जिसमें होरिजेंटल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसके दोनों तरफ वर्टिकल एयर कंडीशनिंग वेंट है. फीचर के तौर पर रेंजर वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फोर्डपास कनेक्टेड कार तकनीक, एक पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग से लैस है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन का बदलता स्वरूप अब पर्यटकों को केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं...