Google Analytics Meta Pixel वन मंडल बिलासपुर: आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर निःशुल्क औषधीय पौधों का वितरण - Ekhabri.com

वन मंडल बिलासपुर: आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर निःशुल्क औषधीय पौधों का वितरण

रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में ‘औषधीय पौधों का ज्ञान-स्वस्थ जीवन की पहचान’ अभियान चलाया गया। जिसके तहत संजीवनी मार्ट बिलासपुर परिसर में औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन परंपरागत ज्ञान एवं वनौषधि विकास फाउंडेशन एवं वन मंडलाधिकारी वन मंडल बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।



परंपरागत ज्ञान एवं वनौषधि विकास फाउंडेशन द्वारा मुख्यतः 2 लाख औषधीय पौधे तैयार किए गए हैं। जिनमें गिलोय, अडूसा, स्टीविया, गुड़मार, सतावर, आंवला, पत्थर चट्टा, तुलसी, निर्गुणी, ब्राम्ही, मंडूपपर्णी, हल्दी, कपूर कचरी, बच आदि शामिल हैं।



छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप परंपरागत ज्ञान आधारित चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने एवं संजीवनी मार्ट द्वारा उत्पादित हर्बल औषधियों के प्रचार-प्रसार एवं औषधीय पौधों के प्रति जन जागरुकता लाने हेतु पारंपरिक वैद्यों के माध्यम से आम जनता हेतु यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के दिन रखा गया।



कार्यक्रम के तहत आज सुबह पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव एवं नगर निगम बिलासपुर महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत बिलासपुर अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान कृषि सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने हर्बल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तत्पश्चात बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय द्वारा लोगों को औषधीय पौधों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के अंतर्गत एक हजार 236 लोगों को 8 हजार 360 औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी कुमार निशांत वन मंडल बिलासपुर के अलावा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय पारंपरिक वैद्य श्री अवधेश एवं अन्य वैद्यों द्वारा संजीवनी में पारंपरिक रूप से औषधि के माध्यम से उपचार हेतु जागरूक किया गया।

Read Also  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की दी शुभकामनाएं

यह जानकारी परंपरागत ज्ञान एवं वनौषधि विकास फाउंडेशन संचालक निर्मल अवस्थी ने दी। कार्यक्रम में राजेश शर्मा, निश्चल अवस्थी, गुंजन यादव एवं संजीवनी मार्ट के सीनियर एज्युकेटिव संजय चौबे आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दुर्ग में सख्त पुलिस कार्रवाई, नंदिनी थाना प्रभारी निलंबित…लापरवाही पर गिरी गाज

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है।   गंभीर आरोपों के बाद लिया...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...