महाराष्ट्र के मेलघाट टाइगर रिजर्व में लेडी सिंघम के नाम से चर्चित वन रेंज अधिकारी (आरएफओ) दीपाली चव्हाण ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। लेडी सिंघम ने अपने सुसाइड नोट में वरिष्ठ अधिकारी विनोद शिवकुमार पर परेशान करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट मिलने के बाद नागपुर पुलिस ने आरोपी विनोद शिवकुमार को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।
लेडी सिंघम दीपाली चव्हाण (33) अमरावती के मेलघाट टाइगर रिजर्व में तैनात थीं और वहीं अपनी मां के साथ रह रही थीं। पहले उसने अपनी मां को गांव भेज दिया। गांव पहुंचने के बाद उनकी मां लगातार फोन कर रही थीं, लेकिन लेडी सिंघम का फोन नहीं उठ रहा था। इसके उनकी मां ने एक गार्ड को फोन करके बात कराने को कहा। दरवाजा बंद मिलने पर गार्ड कुछ पड़ोसियों के साथ किसी तरह अंदर घुसा तो देखा कि लेडी सिंघम दीपाली खून से लथपथ जमीन में पड़ी थीं। उनका सर्विस रिवाल्वर बगल में पड़ा था।
लेडी सिंघम दीपाली ने अपने सुसाइड नोट में अपने वरिष्ठ डिवीजनल फॉरेस्ट आफिसर (डीएफओ) शिवकुमार के बारे में लिखा कि अन्य कर्मचारियों एवं मजदूरों सामने गालियां देते हैं। मुझे गर्भवती रहते हुए भी कच्चे रास्तों पर घुमाया गया। जिसके कारण मेरा गर्भपात हो गया। इसके बावजूद मुझे छुट्टी नहीं दी गई। शिवकुमार उसे देर रात मिलने के लिए बुलाते थे, और अश्लील बातें करते थे।
दीपाली ने यह पत्र मेलघाट टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एम.एस.रेड्डी को संबोधित करते हुए लिखा है। दीपाली के संगीन आरोपों को देखते हुए नागपुर पुलिस ने अपने गृह राज्य कर्नाटक भागने की तैयारी कर रहे विनोद शिवकुमार को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे अमरावती ले गई है।
गौर हो कि दीपाली चव्हाण एक निडर वन अधिकारी के रूप में जानी जाती थीं। उन्होंने कई बार बहादुरी से जंगल माफिया का पीछा किया और उन्हें पकड़ने में सफल रहीं। वे मेलघाट टाइगर रिजर्व के दो गांवों को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने में भी सफल रही थी। इसके लिए उन्हें वन विभाग ने सम्मानित भी किया था। बता दें दिनों पहले वनमंत्री संजय राठोड़ के इस्तीफा देने के बाद से यह विभाग मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास ही है। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा है कि दीपाली के मामले की जांच करवाकर दोषियों को कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...