पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 दिवसीय नागपुर-दिल्ली दौरे से आज रायपुर लौटे हैं. उन्होंने नागपुर में आयोजित महारैली को सफल बताया और कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार हैं. कांग्रेस संविधान और देश बचाने के लिए संकल्पित है.
हसदेव अरण्य में वनों की कटाई
हसदेव अरण्य में वनों की कटाई पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव के पहले और चुनावी दौर में हमने कहा आप वोट बीजेपी को देंगे और अडानी को फायदा होगा. अक्सर सभाओं में मैंने यह बात कही थी. इसका असर दिखाई दे रहा है.
साय मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे
बीजीप की विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 1 सप्ताह तक इंतजार करना पड़ा. छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में जूनियर को सीनियर का पद दिया गया है और सीनियर को जूनियर का पद दिया गया है. बघेल ने कहा- यह गुजरात मॉडल है. सभी मंत्रियों को बधाई, जिनको जो जो पद मिला है वह निर्वहन करेंगे. बहुत सारे नेता पहले भी मंत्री रहे हैं. उनके परफॉर्मेंस को हम जानते हैं, लेकिन जो नए बने हैं, पहली बार विधायक बने हैं और मंत्री बने हैं उनको परफॉर्मेंस दिखाना होगा. हम सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि जो जनता से वादे किए गए है उसे जल्द लागू करें. जिन्हें बड़ी-बड़ी जिम्मेदारी मिली है उन्हें अपनी परफॉर्मेंस दिखाने का अवसर है.
भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है इस क्या आपको आमंत्रण मिल गया ? क्या आप जाएंगे ? इस सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले कि कौशल्या मंदिर क्या कभी यह लोग गए थे ? हमने कौशल्या माता मंदिर का जीर्णोद्धार किया. जितने भी आस्था के केंद्र हैं उसमें हम जाते ही रहे हैं. आदिवासियों के आस्था का केंद्र हो, चाहे हिंदुओं के आस्था का केंद्र हो, चाहे सिखों का हो चाहे जैनियों का हो, चाहे वह मुसलमानों का हो, सभी जगह जहां आमंत्रित होते हैं वहां पर जाते हैं क्यों नहीं जाएंगे.
ट्रेन रद्द
वहीं प्रदेश में अभी भी ट्रेन रद्द हो रही है, इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा, अब तो डबल इंजन की सरकार है. अब तो ट्रेनों का परिचालन सही हो जाना चाहिए. छत्तीसगढ़ में सालों से स्थिति खराब है. जनता को अभी भी परेशानियां हो रही है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...