मंच से दिया नारा- भूपेश तेरी गुंडागर्दी नहीं चलेगी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के पाटन इलाके में जारी सांसद विजय बघेल का अनशन खत्म हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उन्हें मसूर की टहरी खिलाकर अनशन तुड़वाया। इससे पहले मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री भूपेश को लेकर कुछ ज्यादा ही आक्रामक नजर आए। मंच से उन्होंने नारा लगाया, भूपेश तेरी गुंडागर्दी नहीं चलेगी..नहीं चलेगी।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने आपातकाल का समय देखा है। हम किसी से नहीं डरेंगे, बल्कि मजबूती से लड़ेंगे, वो जैसा चाहते हैं उसी तरीके में जवाब दिया जाएगा।
भाजपा ऐसे लोगों से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार
डॉ. रमन ने अनशन पर बैठे सांसद विजय बघेल से कहा कि मैं आपसे आग्रह करूंगा कि प्राण देने की जरूरत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ऐसे लोगों से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। इस आंदोलन से हमने दिखाया है कि सरकार से हमारे कार्यकर्ता डरते नहीं। हमने इस मामले में राज्यपाल से मुलाकात की वो गृह मंत्रालय से रिपोर्ट मंगवा रही हैं। अंत में उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं से पूछ रहा हूं कि क्या मैं सांसद विजय बघेल से आग्रह करूं कि वो अपना अनशन खत्म करें, कार्यकर्ताओं की हामी के बाद अनशन तुड़वाया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा-भाजपा गुमराह कर रही
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पाटन में भाजपा के आंदोलन और डॉ. रमन सिंह के वहां जाने पर प्रतिक्रिया दी। दरअसल पाटन मुख्यमंत्री का चुनावी क्षेत्र है। बिहार दौरे के लिए रवाना होने से पहले भूपेश बघेल ने कहा कि मैं जब राजनांदगांव (डॉ. रमन का निर्वाचन क्षेत्र) गया था तो मेरी मां और पत्नी के खिलाफ एफआईआर की थी। संयोग देखिए कि शिकायतकर्ता सांसद विजय बघेल थे। आज वो पाटन जा रहे हैं तो मैं उनका स्वागत करूंगा। भाजपा के लोगों के नाम एफआईआर में हैं उस हिसाब से कार्रवाई हुई है, मामला कोर्ट में है तो क्या यह आंदोलन कोर्ट के खिलाफ है। भाजपा गुमराह कर रही है।
जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल पाटन इलाके में शराब दुकान बंद करवाने गए भाजपा नेताओं पर लूट और हंगामे के आरोप में केस दर्ज किया गया। कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया गया। मामले की सुनवाई जारी है। इस कार्रवाई के विरोध में सांसद विजय बघेल ने रैली निकाली, घेराव किया मगर बात नहीं बनी तो उन्होंने अनशन करने की घोषणा कर दी। राज्यपाल के आश्वासन और डॉ रमन सिंह के आग्रह के बाद अनशन खत्म हुआ। यह पूरा एपिसोड इस वजह से भी अहम माना जा रहा है कि पिछले विधानसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं की अनदेखी के आरोपों से संगठन घिरा था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...