Google Analytics Meta Pixel 14 जनवरी से पहले होगा चेंबर का चुनाव, विवाद और बहिष्कार की उठाई गई मांग उठी - Ekhabri.com

14 जनवरी से पहले होगा चेंबर का चुनाव, विवाद और बहिष्कार की उठाई गई मांग उठी


रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कॉमर्स के चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। चुनाव कराने की जिम्मेदारी शिवराज भंसाली को दी गई है और उनके नेतृत्व में 14 जनवरी से पहले चुनाव कराया जाएगा। बैठक में कोरोना काल को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि व्यापारी अब रायपुर में आकर वोट नहीं डालेंगे, बल्कि जिस जिले में 500 मतदाता है, वहां वे जाकर वोट डाल सकते हैं। इसके साथ ही 500 से कम वाले मतदाता निकट के जिले में आकर अपना मताधिकार का प्रयोग कर सकते हंै। वहीं बैठक के बाद कुछ पदाधिकारियों ने कन्फेडरेशन आॅफ आॅल इंडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और चेंबर के पूर्व अध्यक्ष अमर परवानी को चेंबर से बहिष्कार करने की भी मांग कर दी।


बैठक में जितेन्द्र बरलोटा ने चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा
चेम्बर आॅफ कॉमर्स के पदाधिकारियों की रविवार को वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें चेम्बर के अध्यक्ष जितेन्द्र बरलोटा ने चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जाहिर की। चेम्बर पदाधिकारियों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। बैठक में 14 जनवरी से पहले चुनाव कराने पर सहमति जताई है। सराफा व्यापारी शिवराज भंसाली को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है और उनके नेतृत्व में चुनाव संपन्न होगा।


वोट डालने के लिए ऐसी सुविधा
बैठक में कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार चुनाव प्रक्रिया में बदलाव पर भी सहमति जताई है। पूरे प्रदेश के चुनाव रायपुर में ही होते थे और पूरे प्रदेश के व्यापारियों को मतदान करने के लिए रायपुर का रुख करना पड़ता था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा जिस जिले में 5 सौ मतदाता हैं, वहां पोलिंग बूथ बनाया जाएगा और व्यापारी वहां वोट डाल सकेंगे। जिन जिलों में पांच सौ से कम मतदाता हैं वहां के मतदाता पड़ोस के जिले में वोट डाल सकेंगे। आय-व्यय का लेखा जोखा भी रखा गया। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष ललित जैसिंघ, लालचंद गुलवानी, योगेश अग्रवाल, राधाकिशन सुंदरानी, राजेन्द्र जग्गी, प्रकाश अग्रवाल, रमेश गांधी, अरविंद जैन, दिलीप सिंह होरा, आशीष जैन, लोकेश जैन और चंदर विधानी भी थे।

Read Also  कोरोना न्यूज: आज मिले 3326 मरीज और 17 मौतें,33645 सक्रिय मरीज


विरोध और बहिष्कार की भी उठी मांग
कन्फेडरेशन आॅफ आॅल इंडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और चेंबर के पूर्व अध्यक्ष अमर परवानी के चेम्बर चुनाव लड़ने पर योगेश अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि परवानी पिछले तीन साल तक अलग संगठन चलाते रहे हैं और अब चेम्बर चुनाव लड़ऩे की इच्छा जता रहे हैं। इसका कड़ा विरोध किया जाना चाहिए और उनका बहिष्कार भी होना चाहिए। कार्यकारी अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने श्रीचंद सुंदरानी और पूरनलाल अग्रवाल ने अग्रवाल का साथ देते हुए कहा कि जब तक चेम्बर में सुंदरानी, पूरनलाल, रमेश मोदी और जितेन्द्र बरलोटा जैसे समर्पित लोग हैं, कोई भी दूसरे संगठन चेम्बर पर अपना कब्जा नहीं कर सकता। अब तक व्यापारी एकता पैनल पर दबदबा रहा है और आगे भी बना रहेगा।


आपसी लड़ाई के कारण चेम्बर को नुकसान
कैट के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव ने कुछ पदाधिकारियों द्वारा अमर परवानी के खिलाफ टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि चेम्बर पदाधिकारियों की आपसी लड़ाई के कारण कमजोर हुआ है न कि कैट की सक्रियता की वजह से। राष्ट्रीय स्तर पर जितने भी संगठन हैं उसकी छत्तीसगढ़ में शाखाएं हैं। चेम्बर के सदस्य, कैट के भी सदस्य हैं। फिक्की से भी जुड़े हैं, सीआईआई और पीएचडी चेम्बर आॅफ कॉमर्स के साथ भी जुड़े हैं। यानी एक व्यापारी का एक से अधिक संस्थाओं से जुड़े रहना सामान्य बात है। यदि कोई संस्था व्यापारी हित के लिए ठीक से काम नहीं कर पा रहा है, तो दूसरा भी न करे, ऐसा नहीं हो सकता है। आपसी लड़ाई के कारण चेम्बर को नुकसान हुआ है। कुछ अच्छे भी काम हुए हैं। मगर संगठन को मजबूत बनाना व्यापारियों के हित में हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *